Headlines
Loading...
Bahu-Sasur Love Affair: ससुर ने किया प्रेग्नेंट! नाबालिग था पति तो बहू ने रचाई उसी के बाप से शादी; पति-पत्नी हुए रिश्ते में मां-बेटे...

Bahu-Sasur Love Affair: ससुर ने किया प्रेग्नेंट! नाबालिग था पति तो बहू ने रचाई उसी के बाप से शादी; पति-पत्नी हुए रिश्ते में मां-बेटे...

 Bahu-Sasur Love Affair: वैसे तो आपने देवर-भाभी और जीजा-साली के किस्से बहुत सुने होंगे लेकिन आअज हम जो आपको बताने वाले हैं वो सच में हैरान कर देने वाला है। दरअसल, ससुर और बहू के रिश्तो को लेकर कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो काफी हैरान कर देने वाले हैं। ऐसा ही एक ममला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। 

दरअसल, यहां एक ससुर ने अपने ही बेटे की पत्नी से शादी कर ली, और इस बात की किसी को कानों-कान खबर तक नहीं हुई। शादी से ठीक चार साल पहले, उन दोनों के बीच ससुर और बहू का रिश्ता था लेकिन अब वो ससुर-बहू नहीं रहे थे। अब वो पति-पत्नी बन चुके थे। लेकिन, पूर्व पति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस जोड़े को हिरासत में ले लिया था। लेकिन, जब इस जोड़े ने अदालत में अपने शादी के रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज़ पेश किए, तो पुलिस को उन्हें रिहा करना पड़ा।

नाबालिग था पति तो ससुर से रचाई शादी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना उत्तर प्रदेश के बदायूँ ज़िले के डबतौरी पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई। हुआ कुछ यूँ कि कुछ समय पहले, इस इलाके के एक युवक ने बिसाउली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसने 2016 में वज़ीरगंज इलाके की एक युवती से शादी की थी। यह जोड़ा एक साल तक साथ रहा। अगले ही साल, उसकी पत्नी उसके पिता के साथ चली गई। युवक ने इस बात की जानकारी दी कि वो तब से ही उन दोनों को ढूँढ़ रहा था। 

लेकिन, कई साल बाद उसे पता चला कि वो दोनों चंदौसी में साथ रह रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि पता चलने के बाद, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसके पिता और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि पत्नी अपने पूर्व पति से परेशान थी। उनकी शादी के समय, उसका पति नाबालिग था। वो अपनी मर्ज़ी से अपने ससुर के साथ चली गई थी।

ससुर ने किया बहू को प्रेग्नेंट

इतना ही नहीं बल्कि उसने आगे बताया कि उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी और अब उसके ससुर से उसका एक दो साल का बेटा भी है। जी हाँ! अब वो दोनों अपनी ज़िंदगी से खुश हैं। महिला ने बताया कि गाँव में बदनामी और सामाजिक कलंक के डर से, वो वहाँ से निकलकर चंदौसी में बस गए थे। रिपोर्टों के अनुसार, वो युवक (पूर्व पति) दिहाड़ी मज़दूर के तौर पर काम करता है और अनपढ़ है। नतीजतन, यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का एक बड़ा विषय बन गई है, लोग इस बात पर टिप्पणी कर रहे हैं कि कैसे पति-पत्नी का रिश्ता अब माँ और बेटे के रिश्ते में बदल गया है।