Headlines
Loading...
शादी की सालगिरह पर योग शिक्षिका ने किया आत्मदाह, पति से कहा था- मेहंदी और जलेबी लेकर आना, बेटा केक लेकर आएगा...

शादी की सालगिरह पर योग शिक्षिका ने किया आत्मदाह, पति से कहा था- मेहंदी और जलेबी लेकर आना, बेटा केक लेकर आएगा...

शॉकिंग न्यूज : शादी की 18वीं सालगिरह पर योग शिक्षिका ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। 90 फीसदी झुलसी शिक्षिका को पति व मोहल्ले के लोग बेस लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 35 वर्षीय लता साह पत्नी मोहित साह के रूप में हुई।

जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा माल रोड स्थित आरसीएम मॉल निवासी यूकेडी महानगर अध्यक्ष मोहित सोमवार सुबह 7.30 बजे 10वीं में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे। लता ने छत से ही दोनों को बॉय किया था। साथ ही उनसे केक व अन्य सामान लाने को कहा था। दोनों के जाने के कुछ देर बाद ही घर से चीखने की आवाज आने लगी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग अंदर पहुंचे तो उनको किचन का दरवाजा बंद मिला।

लता ने मौके पर दम तोड़ा

लोगों ने खिड़की से झांका तो लता का शरीर जल रहा था। उन्होंने तुरंत किचन की खिड़की व दरवाजे को तोड़ा और आग बुझाई। साथ ही मोहित और पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से झुलसी लता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने आग क्यों लगाई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

चोरों के डर से इमरजेंसी के लिए घर में रखा था तेल

शहर में कुछ दिनों से बाइक से तेल चोरी होने की घटनाएं बढ़ गई थीं। इसको देखते हुए मोहित ने एक बोतल पेट्रोल को निकालकर रख लिया था कि कहीं इमरजेंसी में परेशानी न हो। बताया जा रहा है घर में रखे इसी तेल को छिड़कर उन्होंने अपने ऊपर आग लगा ली।

आप मेहंदी और जलेबी लेकर आना, बेटा ले आएगा केक

मानसिक तनाव को दूर करने के लिए योग को माध्यम बनाने का संदेश देने वाली योग शिक्षिका लता साह ने ही स्वयं की जान ले ली। लता ने यह आत्मघाती कदम उस दिन उठाया, जिस दिन उनकी शादी की सालगिरह थी। यहां तक कि लता ने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे पति से मेहंदी और जलेबी मंगाई थी और बेटे से स्कूल से लौटते समय केक लाने को कहा था।

क्यों किया आत्मदाह?

परिजनों के मुताबिक, लता बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इस बीच घर में सब कुछ ठीक चल रहा था। सोमवार को मोहित और लता की शादी की 18वीं सालगिरह थी। सुबह से पति-पत्नी और इकलौता बेटा खुश थे। सुबह लता ने बेटे को स्कूल के लिए तैयार किया और करीब साढ़े सात बजे मोहित बेटे को स्कूल छोड़ने निकले। इससे पहले लता ने पति से लौटते समय ये सामान लेकर आने के लिए बोला था। साथ ही बेटे को केक लाने को रुपये भी दिए। उनके घर से निकलने के कुछ समय बाद ही लता ने खुद को किचन में बंद कर आग लगा ली। घटना की सूचना पर पति मोहित बेसुध हो गए, वहीं दसवीं में पढ़ने वाला बेटा भी बेहाल है।

पति और बच्चे से अंतिम बार बोला बाय

बताया कि बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे पति को विदा करने के बाद लता छत पर आई और दोनों से 'बाय' भी कहा। साथ ही पति से जल्द आने की बात कही। इसके बाद लता ने मोहित को फोन कर यह भी पूछा कि वह कितनी देर में घर पहुंच रहे हैं? इसके बाद लता ने वह कदम उठाया।