आज वैभव सूर्यवंशी का एक दिवसीय मैच कितने बजे से है? श्रीलंका-A के खिलाफ है मुकाबला...
SL-A vs IND-A: इंडिया-ए की टीम आज से एक्शन में लौट रही है। श्रीलंका में तीन देशों की ए टीम के सीरीज का आज से आगाज हो रहा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका ए और भारत ए के बीच खेला जाएगा।इस सीरीज में सभी की निगाहें 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। ये ट्राई सीरीज डबल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेली जाएगी। इस सीरीज में भारत और श्रीलंका के अलावा अफगानिस्तान-ए की टीम खेलती नजर आएगी।
तीनों टीमों एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी। इस दौरान कुल छह ग्रुप मैच खेले जाएंगे। वहीं प्वाइंट्स टेबल में टॉप-2 टीमें 21 जून को इस सीरीज के फाइनल में भिड़ेंगी। IPL में धमाल मचाने के बाद अब वैभव सूर्यवंशी इंडिया-ए के लिए क्या कमाल करते हैं, इस पर सबकी निगाहें होंगी।
पहली बार TV पर लाइव इंडिया-ए मैच
तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम IPL के कई युवा स्टार्स से भरी है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही है। 15 साल के इस बल्लेबाज का क्रेज इतना है कि भारत में पहली बार इंडिया-ए के मैचों का टीवी पर लाइव प्रसारण हो रहा है। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने प्रसारण राइट्स खरीदे हैं। मैच हिंदी और इंग्लिश कमेंट्री में सोनी के अलग-अलग चैनल्स पर देखे जा सकेंगे।
श्रीलंका-ए बनाम इंडिया-ए मैच आज मंगलवार 9 जून को दांबुल्ला के रंगिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे होगा और पहली गेंद 11:00 बजे फेंकी जाएगी।
भारत-ए टीम:
तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान।
श्रीलंका-ए टीम:
सहान अराचिगे (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान/विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, चमिका करुणारत्ने, वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, दुलज समुदिथा, विशेन हलंबगे, रविन्दु फर्नांडो, चमिका गुणसेकरा, गरुका संकेत और कुगदास मथुलन।