IND A vs SL A 2026 Live Score: अरशद खान की अद्भुत गेंदबाजी के दम पर जीता 8 रन से भारत, श्रीलंका के मुंह से छीनी जीत...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SL Live Score Tri Nation A Series Today Match Scorecard: इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन सीरीज का पहला मुकाबला दांबुला में आज खेला जा रहा है।इंडिया-ए की कप्तानी तिलक वर्मा के हाथों में है।
इंडिया-ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। इंडिया की शुरुआत खराब रही, जहां 30 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर्स वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह के रूप में टीम को बड़े झटके लगे थे। फिर भी भारतीय टीम ने अपनी पारी में 277 रन 6 विकेट खोकर एक सम्मानजनक स्कोर बनाया था।
श्रीलंका A टीम ने अपनी पारी की जोरदार शुरुआत की। एक समय बिना विकेट खोए ही श्रीलंकन टीम अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ रही थी।
देखते ही देखते स्कोर बोर्ड पर 100 रन लग गए।
चार विकेट खोकर श्रीलंकन टीम ने 200 रन 4 विकेट खोकर बना लिये थे। तब लग रहा था कि, बड़े आराम से यह मैच श्रीलंका जीत लेगी, तभी जैसे चमत्कार हुआ और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। और श्रीलंकन टीम यह मैच आसानी से जीतते 8 रन से यह मैच हार गई। और भारत की तरफ से अरशद खान ने चमत्कारिक गेंदबाजी किया। और "मैन ऑफ द मैच" बने।
India A vs Sri lanka A Squads:
इंडिया-ए टीम:वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), निशांत सिंधु, अनुकुल रॉय, आयुष बडोनी, यश ठाकुर, युधवीर सिंह चरक, अर्शद खान, विप्रज निगम, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज ।।
श्रीलंका-ए टीम: अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), वनुजा सहान, चमिका करुणारत्ने, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, रविंदु फर्नांडो, गरुका संकेता, विशेन हलंबागे, कुगाथस मथुलन, दुलाज समुदिता ।।