वाराणसी न्यूज़
वाराणसी की प्रमुख खबरें : वाराणसी की प्रमुख खबरें जो 12 अक्टूबर, बुधवार को दिन भर रहीं सुर्खियों में

एजेंसी डेस्क : : बनारस शहर की कई खबरों में से बुधवार यानी 12 अक्टूबर को प्रमुख खबरों में जिनमें- वाराणसी पहुंचे मोहन भागवत,
ज्ञानवापी मस्जिद पक्ष की आपत्ति,
कोहरे में रेंगती रही गाड़ियां,
वाराणसी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम,
बढ़ गया गंगा का जलस्तर आदि प्रमुख खबरें रहीं।
जानिए दोपहर तीन बजे तक की शहर-ए-बनारस की पांच प्रमुख और चर्चित खबरें।
वाराणसी पहुंचे आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत, मीरजापुर में हनुमान जी को 61000 लड्डू चढ़ाया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंंघचालक मोहन भागवत सुबह 4:45 पर वाराणसी पहुंचे। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर सुबह पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन से पहुंचे
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आरएसएस के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान प्लेटफार्म पर काफी सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई।
वहीं मीरजापुर में उनके आगमन को देखते हुए सुरक्षा कड़ी करने के साथ ही विंध्याचल और देवरहा बाबा आश्रम में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
वाराणसी पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत लंका स्थित विश्व संवाद केंद्र के लिए रवाना हो गए। जहां पर वह कुछ समय संघ के पदाधिकारियों के साथ व्यतीत करने के साथ ही उनके साथ संवाद और हालचाल लेने के बाद मीरजापुर में माता विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के अलावा देवरहा हंस बाबा आश्रम पहुंचे।
देवरहा बाबा आश्रम में 51 मन लड्डू से हनुमान मंदिर में भागवत ने भोग लगाया, इस दौरान काशी और मीरजापुर के आचार्यों के नेतृत्व में वह पूजन और अर्चन की परंपरा का भी निर्वहन किया।
ज्ञानवापी मस्जिद पक्ष आज दाखिल करेगा हिंदू पक्ष की मांग को लेकर आपत्ति, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने, उसमें मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने व वहां मिले शिवलिंग के दर्शन-पूजन की मांग के मुकदमे की ग्राह्यता (मुकदमा सुनने योग्य है या नहीं) पर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) फास्ट ट्रैक कोर्ट महेंद्र कुमार पांडेय की अदालत सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।
मस्जिद पक्ष विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह की ओर से दाखिल प्रार्थना पत्र के बिंदुओं को पढ़ने के बाद इस पर अपनी आपत्ति दाखिल करेगा। अदालत में पूर्व में ही मुस्लिम पक्ष से सुनवाई के दौरान हिंदू पक्ष की मांगों को लेकर आपत्ति दाखिल करने को कहा गया था। इसके बाद से ही अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी की ओर से हिंदू पक्ष की मांगों को लेकर आपत्ति की तैयारियां अपने अधिवक्ता के माध्यम से की जा रही थीं।
घने कोहरे की वजह से रेंगती रही गाड़ियां, ठंड की दस्तक ने पूर्वांचल को दी राहत

उत्तर भारत में कोहरे का दौर अब शुरू हो चुका है। माह भर से अंचलों में कुहासा का दौर शुरू हो चुका था। मध्य सितंबर से गुलाबी ठंड की दस्तक के बाद से ही लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है। ऐसे में लगातार बारिश के बाद तापमान में भी कमी का दौर चल रहा था। वहीं माह भर से ही अंचलों सहित नदियों के तटवर्ती इलाकों (बाढ़ प्रभावित क्षेत्र) में कुहासा दिन प्रतिदिन घना होता जा रहा था।
आखिरकार बुधवार की सुबह अंचलों में कई क्षेत्रों में घना कोहरा इतना असरदार हो गया कि वाहनों को फाग लाइट में सफर करना पड़ा। वाराणसी के आंचलिक इलाकों सहित भदोही, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र और जौनपुर के साथ ही गाजीपुर आदि जिलों के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा नजर आया।
हालांकि, कोहरे का असर तड़के ही रहा और सुबह छह बजे के बाद कोहरा छंटना भी शुरू हो गया।
गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, तीन गोल्ड और एक ब्रांज जीता

गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय खेलों में वाराणसी के खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए तीन गोल्ड मेडल व एक ब्रांज मेडल जीता।
वहीं हाकी टीम ने 37 साल बाद सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके कप्तान ललित उपाध्याय के साथ छह खिलाड़ी वाराणसी के थे।
राष्ट्रीय खेलों में भाग ले रही हाकी टीम के कप्तान वाराणसी के ललित उपाध्याय रहे। इनके साथ ही यहां के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चंदन सिंह, सुमित कुमार प्रशांत चौहान, विशाल सिंह, अतुल को भी टीम में जगह मिली है।
देश को ओलंपिक व कामनवेल्थ गेम्स में मेडल दिलाने वाले ललित के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की टीम ने राष्ट्रीय खेलों में भी शानदार प्रदर्शन किया। 37 साल बाद सिल्वर मेडल पर कब्जा जमा लिया।
उत्तर प्रदेश की कुश्ती टीम में 74 किलो भार वर्ग फ्री स्टाइल में तेजवीर सिंह यादव, 125 किलो फ्री स्टाइल में किशन यादव व 60 किलो ग्रीको रोमन अजीत कुमार को चुना गया था। अजीत कुमार ने ब्रांज मेडल अपने नाम किया।
वाराणसी में 24 घंटे में 41 सेमी बढ़ गया गंगा का जलस्तर, सीढ़ियों तक दोबारा जा पहुंचा पानी
