वाराणसी, रामनगर : आज राजकीय आयुष चिकित्सालय के सौजन्य से आयुष जीवन शैली योग कैंप एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन,,,।
वाराणसी रामनगर :: राजकीय आयुष चिकित्सालय रामनगर वाराणसी के सौजन्य से आयुष जीवन शैली योग शिविर का आयोजन, राष्ट्रीय पोषण मा कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुबह सफलतापूर्वक डॉक्टर "पुष्पांजलि सिंह" के नेतृत्व में किया गया।
राष्ट्रीय पोषण माह कार्य क्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 30 सितम्बर 2023 को आंगनबाड़ी केंद्र ग्राम रामपुर, जनपद वाराणसी में कार्यक्रम का बृहद रूप से आयोजन किया गया।
इसमें ग्राम सभा द्वारा सैकड़ो की संख्या में बच्चों को योग प्रशिक्षक अजय कुमार सेठ द्वारा योगाभ्यास भी कराया गया।
जिसमे डॉक्टर,, "पुष्पांजली सिंह", फार्मसिस्ट : मुरलीधर, शंकर लाल ,भृत्य उषा देवी और योग प्रशिक्षक अजय कुमार सेठ द्वारा योग का अभ्यास करवाया गया। जिसमे लाभार्थियों की संख्या 35 रही।