बलिया : दो शादियां कर चुके शख्स ने प्रेमिका के सामने खुद को मारी गोली, बलिया में प्रेम प्रसंग से मचा बवाल, पत्नी ने की थी वीडियो कॉल,,,।
बलिया :: आपने प्रेम प्रसंग के बाद आत्महत्या के कई मामले देखे होंगे, जहां प्रेमी या प्रेमिका सुसाइड कर लेते हैं। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,,,,,,,,,,,।
यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के सामने खुद को गोली मार ली। स्कॉर्पियों गाड़ी के अंदर प्रेमी ने प्रेमिका के सामने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया, मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बताया जा रहा है मृतक दो शादियां कर चुका था, फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
सदर कोतवाली थाना का मामला
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला सदर कोतवाली थाना का है। यहां के जमुआ गांव में स्कार्पियो कार के अंदर युवक ने खुद को प्रेमिका के सामने अवैध असलहा से गोली मार कर ली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जिले के एसपी कई थानों की फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई, मृतक युवक का नाम सोनू गौड़ है।
मृतक ने दो शादियां की थी
बताया जा रहा है कि मृतक सोनू ने दो शादियां की थी। इसके बावजूद उसका एक अन्य लड़की से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनू का पिछले आठ महीने से लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इसको लेकर परिवार में विवाद भी हो गया था।
शुक्रवार को सोनू प्रेमिका के साथ स्कॉर्पियों गाड़ी में बैठा हुआ था। इसी दौरान उसने खुद को अवैध असलहे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. हालांकि, इस घटना में लड़की को कुछ नही हुआ. वह सुरक्षित है, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.