IND vs ENG Warm-up match पहले वॉर्म-अप मैच में भारत इन खिलाड़ियों को दे सकता है टीम में जगह, जानें कब और कहां पढ़े,,,।
IND vs ENG Warm-up match : भारत बनाम इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 से पहले आज यानी 30 सितंबर को वॉर्म-अप मैच खेला जाना है। यह मुकाबला दोपहर 2:00 बजे गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।वर्ल्ड कप की शुरूआत से पहले दोनों ही टीम यह मुकाबला जीतना चाहेगी, जिसकी वजह से ये मैच काफी रोमांचक होने वाला है। आईए जानते हैं कि इस मुकाबले में दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
वर्ल्ड कप 2023 के वॉर्म-अप मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत आ चुकी है। इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है, जबकि भारत को अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है। ऐसे में दोनों ही टीम पहले वॉर्म-अप मैच को जीतकर तैयारी करना चाहेगी।
भारत बनाम इंग्लैंड मैच की डिटेल
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा वॉर्म-अप मैच
तारीख और समय- शनिवार 30 सितंबर, दोपहर 2 बजे।
वेन्यू- बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी/शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
इंग्लैंड : बेन स्टोक्स, डेविड मालन, हैरी ब्रूक, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, डेविड विली, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, आदिल राशिद, गस एटकिंसन, मार्क वुड, रीस टॉपले।
कहां देखें भारत बनाम इंग्लैंड वार्म-अप मैच ?
भारत बनाम इंग्लैंड विश्व कप वार्म-अप मैच आप डिज्नी+हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट लाइव देख सकते हैं। वहीं यह मुकाबला स्टार नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा।