Headlines
Loading...
IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच में बारिश ने डाला खलल, इंद्रदेव बने वार्म अप मैच में विलेन, जानिए कब तक शुरू होगा मुकाबला,,,।

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच में बारिश ने डाला खलल, इंद्रदेव बने वार्म अप मैच में विलेन, जानिए कब तक शुरू होगा मुकाबला,,,।

India vs England Rain delayed: भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप से पहले 30 सितंबर को प्रैक्टिस मैच खेला जाना है। इस प्रैक्टिस मैच के लिए टॉस कर दिया गया है और भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।मैच शुरू होने से ठीक पहले बारिश ने खेल में बाधा डालने का काम किया। बारिश के कारण अब तक खेल शुरू नहीं हो सका है।

ऑस्ट्रेलिया से पहला मुकाबला: वर्ल्ड कप में भारत का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर है। भारतीय टीम इससे पहले दो प्रैक्टिस मुकाबलों में हिस्सा लेगी। जिनमें से पहला मैच भारत का इंग्लैंड के साथ 30 सितंबर के शनिवार को होना है। वहीं दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। वर्ल्ड कप के तैयारी के लिहाज से यह दोनों ही प्रैक्टिस मैच भारत के लिए बेहद जरूरी है।

बारिश ने डाला मैच में खलल: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में बारिश के कारण मैच देर से शुरू होगी। गुवाहाटी में होने वाले इस मैच में बारिश का साया देखने को मिला है। इससे पहले वर्ल्ड में 29 सितंबर के दिन दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का मुकाबला भी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। एशिया कप में बारिश की वजह से कई मुकाबले प्रभावित हुए थे।

क्या बारिश बढ़ाएगी परेशानी: भारत में अक्टूबर और नवंबर के दौरान बारिश होने के संभावनाएं रहती है। ऐसे में देखना यह दिल दिलचस्प होगा कि वर्ल्ड कप के बड़े मुकाबलों में क्या बारिश टीमों की परेशानी बढ़ाने का काम करेगी? भारतीय टीमों के पास ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने से पहले इंग्लैंड के खिलाफ अपनी ताकत और कमजोरी को आजमाने का बेहतरीन मौका है।

दोनों टीमों के फ्लेयरों के नाम 

इंग्लैंड: डेविड मालन, हैरी ब्रूक, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोईन अली, सैम करन, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड विली, रीस टॉपले, गस एटकिंसन।

Aaj Ke Match ka Toss Jeeta: India
आज के मैच का टॉस जीता- भारत।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव , शार्दुल ठाकुर।