जागो हिंदुओं जागो तोगड़िया का 'इजरायल वाला फॉर्मूला', अब हर मंगलवार और शनिवार को पढ़ें "हनुमान चालीसा" शहर, गाँव में होंगे यह काम...
बरेली। राजेंद्र नगर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा, बरेली में जुमा के दिन सारे मुस्लिम मस्जिद पहुँच जाते हैं। ऐसे ही हमें भी एकत्रित होना होगा। सभी को गांव की गली में मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ करना होगा। इसके लिए एक दिन पूर्व घर-घर जाकर एक एक चावल दें, और सभी को बताएं।
डा. प्रवीण ने कहा, 450 वर्षों से हमारे पुरखों का संघर्ष राम मंदिर के लिए बलिदान दिया, इस बार एक आवाज पर सभी हिंदू आ गए और राम मंदिर बन गया। यह वीर हिंदुओं ने करके दिखाया। भगवान को भाव और श्रद्धा चाहिए, आठ करोड़ हिंदुओं ने सवा रुपया दिया। 1700 वर्ष पहले समृद्ध देश भारत था। हमने ही दुनिया को शून्य दिया, अगर यह नहीं होता तो ये सब टेक्नोलॉजी नहीं होती।
आज की तकनीक का आधार शून्य से है। आज करोड़ो हिंदूओ को एक बार का खाना नहीं मिल रहा। परिवार, पढ़ाई और स्वास्थ्य पर खर्च कर रहे हैं। इसके लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ रहा है। किसानों को कर्ज लेना पड़ रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओ पर अत्याचार हो रहा है। यह स्थिति 1990 में कश्मीर में थी। कहा, हिंदुओं की संख्या लगातार घटती जा रही है। इजरायल में यहूदी कम होने के बाद भी फलस्तीन को मात दे रहा है, उससे हम सभी हिन्दू भाइयों को सीखना चाहिए।
हिंदुओं से ही खरीदारी का लिया संकल्प
सभी को संकल्प दिलाया कि, हमारा संकल्प अब तो हिंदू ही आगे, सुरक्षित, समृद्ध और सम्मान जनक हिंदू। सस्ती शिक्षा हमारा अधिकार, किसानों को फसल के दाम, यही है हमारा राम, यही हमारा काम, कोई हिंदू भूखा नही रहेगा, सब्जी, बाइक, बाल हिंदुओं से कटवायेंगे, भारत में जन संख्या नियंत्रण कानून, भारत में हिंदू बहुमत डंडे और कानून से बनाकर रहेंगे। तीन करोड़ बंगलादेशियों को भारत से भगाकर रहेंगे।