Headlines
Loading...
देवरिया में सरकारी जमीन पर बनी "अब्दुल गनी शाह बाबा" की मजार पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात, Video देखें...

देवरिया में सरकारी जमीन पर बनी "अब्दुल गनी शाह बाबा" की मजार पर चला योगी सरकार का बुलडोजर, भारी फोर्स तैनात, Video देखें...

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में योगी सरकार का बुलडोजर एक्शन दिखा। देवरिया शहर में स्थित अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार पर रविवार को प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की और उसे ध्वस्त कर दिया। मजार सरकारी बंजर भूमि पर अवैध अतिक्रमण करके बनाई गई थी। इसकी शिकायत देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की थी।‌

इस मामले का मुकदमा देवरिया एसडीएम कोर्ट में चल रहा था। मजार की जमीन की प्रशासन की देखरेख में कई बार पैमाईश हुई, जिसमें मजार सरकारी जमीन पर बना होना पाया गया। मामले में एसडीएम कोर्ट ने मजार की जमीन को बंजर भूमि करते हुए ध्वस्त करने का निर्देश दिया।‌

तीन बुलडोजर और भारी फोर्स लगाई गई

एसडीएम के फैसले को मजार कमेटी ने भी माना और कमेटी के अध्यक्ष राशिद खान ने लिखित तौर पर दिया की अवैध अतिक्रमण पर मजार है। इसको हटाने में मैं प्रशासन का पूरा सहयोग करूंगा। ‌रविवार को भारी फोर्स के साथ तीन बुलडोजर मजार पर पहुंचे और मजार को ध्वस्त करने का काम शुरू हुआ।

देवरिया विधायक की सीएम योगी से शिकायत

देवरिया गोरखपुर रोड पर ओवर ब्रिज के नीचे अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार है। सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने मजार और उसके अगल-बगल की भूमि पर दरगाह कमेटी द्वारा अवैध कब्जे का मामला उठाया था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत भी की थी। इसमें कहा गया कि मजार और कब्रिस्तान सरकारी बंजर भूमि है। दरगाह कमेटी द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मजार बनाई गई है।
1993 में बंजर भूमि पर बनाई मजार

इस मामले में तहसीलदार द्वारा की गई जांच में सामने आया कि साल 1993 में इस बंजर भूमि को मजार और कब्रिस्तान के रूप में दर्ज किया गया था। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने राजस्व संहिता के तहत अभिलेख दुरुस्ती के लिए एसडीएम कोर्ट में वाद दायर किया। 

मामले की सुनवाई के बाद (SDM) अपर जिलाधिकारी कोर्ट ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज फर्जी प्रविष्टि को निरस्त कर भूमि को सरकारी खाते में बहाल करने, मजार और कब्रिस्तान को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया।