Headlines
Loading...
कोरोना वैक्सीन से हुई वालंटियर की मौत, परिवार को मिला 50 लाख का मुआवजा

कोरोना वैक्सीन से हुई वालंटियर की मौत, परिवार को मिला 50 लाख का मुआवजा

अमरावती: कोरोना महामारी से पूरी दुनिया को बचाने की मुहिम में दुनिया भर के डॉक्टरों ने पूरी ताकत झोंक रखी थी, तो कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने खुद को मानवता को बचाने में झोंक दिया. ऐसी ही एक वालंटियर थी आंध्र प्रदेश की पी ललिता. जिसकी कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद मौत हो गई थी. हालांकि सरकार ने तुरंत ही परिवार को 2 लाख का मुआवजा दिया था, लेकिन अब सरकार ने 50 लाख रुपये का मुआवजा वालंटियर के परिवार को दिया है.

रिश्तेदार के खाते में जमा हुए पैसे

आंध्र प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (राजस्व) ने वालंटियर के परिवार के लिए 50 लाख का चेक भेजा. और बैंक से परिवार के सदस्य के बैंक खाते में मुआवजे की राशि ट्रांसफर करने के आदेश दिए. ये 50 लाख रुपये श्रीकाकुलम जिले में आर. वासुदेव राव के बैंक खाते में जमा की गई, जो वालंटियर के रिश्तेदार हैं.

वैक्सीन की खुराक के बाद दिखे थे सिरदर्द-बुखार जैसे लक्षण

कोरोना वैक्सीन के शुरुआती दिनों में आंध्र प्रदेश में 8 वालंटियर्स को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई थी. जिसमें सभी की हालत थोड़ी बिगड़ गई थी. इनमें सिरदर्द और बुखार जैसे लक्षण दिखे थे. हालांकि बाद में पी ललित की हालत खराब हो गई थी और उनकी मौत हो गई थी. 

परिवार में 8 साल का बेटा

पी ललिता एक 8 साल के बच्चे की मां थी. ललिता की मौत के बाद मंत्री सेदिरी अप्पाला राजू ने सामुदायिक अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने उसके परिवार के सदस्यों से भी बात की और 2 लाख रुपये की तत्काल राहत की घोषणा की थी.