Headlines
Loading...
फर्रुखाबाद : बिस्तर में शौच करने से नाराज ताई ने मासूम को मार डाला

फर्रुखाबाद : बिस्तर में शौच करने से नाराज ताई ने मासूम को मार डाला

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बिस्तर में शौच करने से गुस्साई ताई ने मासूम को जमकर पीटा और फिर नाक मुंह दबाकर जान ले ली। अपने पिता के साथ मिलकर शव बैग में डालकर गड्ढे में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी ताई और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जनपद एटा थाना नयागांव के गांव कलुआटीलपुर निवासी शैलेंद्र राठौर पंजाब के लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी पत्नी नीरज बच्चों के साथ फतेहगढ़ के न्यू फौजी कालोनी भोलेपुर निवासी नरेंद्र सिंह के मकान में किराये पर रहती है।
वह एक नर्सिंग होम में काम करती है। पिछले साल जुलाई में शैलेंद्र के भाई बिजेंद्र की पत्नी का देहांत होने पर उसके पांच वर्षीय बेटे यश प्रताप को शैलेंद्र अपने साथ ले आया था। छह फरवरी की सुबह यश ने बिस्तर में शौच कर दिया।

इससे गुस्साई नीरज ने उसे बुरी तरह पीटा और फिर नाक मुंह दबाकर मार डाला और उसका शव अपने पिता रामबहादुर की मदद से बैग में डालकर गड्ढे में फेंक आई। पुलिस को यश के मेला रामनगरिया में गुम होने और फिर घर से चले जाने की बात कहकर गुमराह करे की कोशिश की। इस बीच उसके बच्चों ने पुलिस को सच बता दिया।
पुलिस ने सोमवार की रात गांव के बाहर गड्ढे से शव बरामद कर लिया। शैलेंद्र ने अपनी पत्नी व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि ताई के बयान बदलने पर ही शक हो गया था। पुलिस की चार टीमों ने 24 घंटे में घटना का खुलासा कर दिया।


एटा के नयागांव थानाक्षेत्र के गांव कलुआटीलपुर निवासी ब्रजेंद्र सिंह राठौर की पत्नी गीता देवी की मौत हो चुकी है। उनका पांच वर्षीय पुत्र यश जब सात माह का था, तभी ताई नीरज उसे अपने पास फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू फौजी कालोनी ले आई थी। इकलौते पुत्र की मौत से पिता और स्वजन रो-रोकर बेहाल रहे।