Headlines
Loading...
लखनऊ  एसजीपीजीआई में खुला हेपेटोलॉजी विभाग, आप लोगों को मिलेगी लिवर प्रत्यारोपण की सारी सुविधा।

लखनऊ एसजीपीजीआई में खुला हेपेटोलॉजी विभाग, आप लोगों को मिलेगी लिवर प्रत्यारोपण की सारी सुविधा।



लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई (एसजीपीजीआई) में हेपेटोलॉजी विभाग की शुरुआत हो गई है। अब यहां सुलभ और सस्ती प्रत्यारोपण सुविधाएं मिलेंगी। इसमें लिवर प्रत्यारोपण ( जीवित और मृत प्रदाता दोनों ) की सुविधा मिलेगी। यह उत्तर प्रदेश का प्रथम हेपेटोलॉजी विभाग बताया जा रहा है। हेपेटोलॉजी विभाग संस्थान के लिवर प्रत्यारोपण इकाई के एक भाग के रूप में कार्य करेगा। मंगलवार शाम को विभाग का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा, वित्त और संसदीय मामलों के मंत्री सुरेश खन्ना ने किया। इस विभाग की कमान संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन के हाथों में होगी। निदेशक ने बताया कि गंभीर रूप से बीमार लिवर रोगियों के लिए आईसीयू की स्थापना का भी लक्ष्य है। विभाग में अन्य सेवाएं जैसे एल्ब्यूमिन वार्ड, एडवांस्ड लिवर डायरेक्टेड एंडोस्कोपी, हैपेटिक हीमोडायनेमिक लैबोरेट्री इत्यादि सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। हेपेटोलॉजी में सक्रिय शोध के क्षेत्र में विभाग लिवर जनरेशन थेरेपी, स्टूल बैंक सुविधाएं, मेटाबॉलोमिक विश्लेषण और फीकल प्रत्यारोपण इत्यादि भी प्रारंभ करेगा। डीएम हेपेटोलॉजी और ट्रांसप्लांट हेपेटोलॉजी में फेलोशिप भी शुरू करने की योजना है।
विभाग की ओपीडी शुरू 19 फरवरी से प्रारंभ होगी, जिसके इंचार्ज प्रोफेसर आरके धीमन होंगे। बहुत शीघ्र ही मरीजों की भर्ती के लिए वार्ड की सेवाएं भी प्रारंभ और इस दिशा में एक टीम के रूप में कार्य करने के लिए संकाय सदस्यों की नियुक्ति होगी।