UP news
उत्तर प्रदेश माननीय योगी आदित्यनाथ सरकार अब युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए बैंक से दिलाएगी लोन।
लखनऊ। यूपी में कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रदेश के युवाओं को योगी सरकार बैंक से लोन दिलाएगी. साथ ही प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री युवा उद्यमिता विकास अभियान’ का बजट भी बढ़ाने जा रही है. ये अभियान सरकार की महत्वकांक्षी योजना है. वहीं जानकरी के अनुसार 22 फरवरी को पेस होने वले बजट में इस योजना के बजट को बढ़ाया भी जा सकता है. इतना ही नहीं इस योजना के लिए कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग प्रस्ताव भी भेज चूका है लोन मिल जाने से युवा खुद का व्यापार या फिर कोई कारोबार खोल सकेंगे. जिसके सरकार उन्हें लोन मुहैया कराने के लिए ‘सिंगल विण्डो एप्रोच’ पे आधारित योजना का रूप दिया गया है. जिसका कार्य पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगा. साथ ही योगी सरकर इसके लिए एक पोर्टल का भी तैयार करा रही है. वहीं इस योजना के तहत उन युवाओ को धन मुहैया कराया जाएगा जो आईटीआई, पॉलिटेक्निक या कौशल विकास मिशन के तहत प्रक्षिक्षण प्राप्त किए हो. इस योजना का लाभ 18 से 35 वर्ष तक के युवाओं को मिल सकेगा जनकारी के अनुसार कौशल विकास मिशन के तहत करीब लगभग साथ लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिलाया गया है. वहीं कोरोना महामारी के दौरान भी 50 हजार युवाओं को अमेरिका में स्थापित अंतर्राष्ट्रीय डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म कोर्सेस के माध्यम से निःशुल्क प्रशिक्षण की भी कराया जा रहा है. जिन्हे प्रशिक्षण के बॉस प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा जिससे युवाओं को देश के बाहर भी रोजगार मिलने के भी आसार बढ़ जाएंगे।