UP news
UP : खालिस्तानी आतंकी जग्गा ने खरीदी थी 20 पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और असलहों की खेप
लखनऊ । जानकीपुरम सेक्टर-सी से गिरफ्तार खालिस्तानी आतंकी जग्गा ने विदेशों से आयी टेरर फंडिंग से हिंदस्तान के कई प्रदेशों में तबाही मचाने के लिए मध्यप्रदेश से 20 अत्याधुनिक पिस्टल, भारी मात्रा में करतूस और अन्य असलहे खरीदे थे। यह सारे असलहे उसने चार माह पहले खरीदे थे। खरीदे गए असलहों को तो उसने अपने एजेंटों तक पहुंचा दिया था। जबिक कुछ पहुंचाने थे। यह सारे राज गिरफ्तारी के बाद जग्गा ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट और अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के अधिकारियों की पूछताछ में उगले।
अमृतसर पुलिस ने सात फरवरी को जग्गा के साथी जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से पांच पिस्टल बरामद की थी। तीन पिस्टल जग्गा ने जेल में बंद अपने एजेंट जसवीर सिंह के साथी को बेची थी। जग्गा का एक बड़ा एजेंट बलजीत सिंह भी अमृतसर जेल में ही बंद है। लखनऊ आए अमृतसर स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल से दारोगा परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस गुरुवार को बलजीत सिंह को कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद कई चौकाने वाले तथ्य सामने आएंगे। पुलिस और खुफिया विभाग जग्गा के नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना बना रहा है। इसके लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली और अमृतसर तक सभी को अलर्ट कर दिया गया है।
जग्गा के एजेंट बलजीत कनाडा, अमेरिका, जर्मनी में बैठे लोगों के संपर्क में रहता है। वही टेरर फंडिंग का काम कराता था। बलजीज के जेल जाने के बाद ग्गा काफी कमजोर हो गया था। यह माना जा रहा है कि अब पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर बलजीत से कई राज उगलवाएगी।