Headlines
Loading...
UP : 22 फरवरी को बजट पेश करेगी योगी सरकार, 24 को होगी चर्चा

UP : 22 फरवरी को बजट पेश करेगी योगी सरकार, 24 को होगी चर्चा

लखनऊ : साल 2021 में यूपी विधानमंडल का पहला सत्र 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलाए जाने की तैयारी है. विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को विधानसभा का कार्यक्रम जारी कर दिया. इस सत्र में वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट पास कराया जाएगा. इसके साथ ही सत्र के दौरान कई अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पास कराया जाएगा.

विधानसभा सचिवालय की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार इस सत्र में कुल 14 बैठकें होगी. 18 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का दोनों सदनों के सदस्यों के समक्ष अभिभाषण होगा. वहीं, अगले दिन शुक्रवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी. इसके बाद 22 फरवरी को वित्तमंत्री सुरेश खन्ना सदन में बजट पेश करेंगे. 24 फरवरी को बजट पर चर्चा शुरू होगी.

बता दें, 26 फरवरी को हजरत अली के जन्मदिवस पर अवकाश के कारण बैठक नहीं होगी, 27 व 28 को शनिवार व रविवार के कारण अवकाश रहेगा. इसके बाद 1, 2 व 3 मार्च को बजट पर चर्चा होगी, अगले दिन 4, 5 व 8 व 9 मार्च को बजट की अनुदान मांगों पर चर्चा व पारण होगा, अगले दिन बुधवार 10 मार्च को बजट व विनियोग विधेयक पास होगा.