Headlines
Loading...
UP : प्रयागराज से गोरखपुर की सीधी उड़ान पर लगा ब्रेक

UP : प्रयागराज से गोरखपुर की सीधी उड़ान पर लगा ब्रेक

प्रयागराज एयरपोर्ट से गोरखपुर के लिए सीधी फ्लाइट पर रोक लग गई है। ऑनलाइन बुकिंग करने पर इंडिगो की प्रयागराज से गोरखपुर की सीधी फ्लाइट शेड्यूल में नही है। वहीं गोरखपुर से पिछले एक हफ्ते से प्रयागराज के लिए उड़ान नहीं चल रही थी। कोहरे का कारण देकर उड़ान रोकी गई थी। अब प्रयागराज से गोरखपुर और गोरखपुर से प्रयागराज तक ऑनलाइन बुकिंग के शेड्यूल में 9, 10, 11 फरवरी को उड़ान निरस्त दिखा रहा है।

11 फरवरी को मौनी अमवस्या भी है। गोरखपुर से बड़ी संख्या में लोगों का आना फ्लाइट से भी होता है। इस वजह से फ्लाइट निरस्त होने से यात्रियों में निराशा है। अभी प्रयागराज से गोरखपुर और गोरखपुर से प्रयागराज की उड़ान सेवा 70 सीटर का विमान से दी जा रही है। एयरलाइंस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि छोटी दूरी की उड़ान में यात्रियों के नहीं मिलने की वजह से फ्लाइट पर ब्रेक लगाया गया है। कोरोना से पहले 70 सीटर विमान में औसतन 40 से 45 यात्री यात्रा कर रहे थे। कोरोना के बाद दोबारा शुरू हुई यात्रा में यात्रियों का औसत घट 20 से 25 ही रह गया।


प्रयागराज एयरपोर्ट पर गणतंत्र दिवस को देखते हुए बंद की गई विजिटर पास सेवा दोबारा शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट पर परिचितों को छोड़ने आने वाले लोगों को विजिटर क्षेत्र में आने के लिए 50 रुपए शुल्क के साथ विजिटर पास जारी किए जाते हैं। गणतंत्र दिवस समेत कई अन्य मौको पर सुरक्षा के मद्देनजर विजिटर पास सेवा रोक दी जाती है।.