Headlines
Loading...
UP : प्रेम में खाया धोखा तो वैलेंटाइन डे से पहले शहर में लगवाया यह पोस्टर, लोगों में बना चर्चा का विषय

UP : प्रेम में खाया धोखा तो वैलेंटाइन डे से पहले शहर में लगवाया यह पोस्टर, लोगों में बना चर्चा का विषय

लखनऊ. राजधानी में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया ।  जहां एक प्रेमी ने वैलेंटाइन डे के ठीक पहले शहर भर में एक ऐसा पोस्टर लगाया जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया ।  प्रेमी-प्रेमिका अपने प्यार जताने के अजीबों-गरीब तरीके अपनाते हैं. वेलेंटाइन डे से पहले लखनऊ के गोमतीनगर में धोखा खाने वाले ने कुछ अलग ही अंदाज-ए-बयां किया है. दरअसल, लखनऊ के गोमतीनगर के चौराहे पर कई जगह पर एक पोस्टर लगा है जिस पर लिखा है सिद्धि हेट्स शिवा। गोमतीनगर चौराहे पर लगे इस पोस्टर को देखा वो चौंक रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये फोटो खूब वायरल हो रही है. 

चौराहे पर किसी ने पेंट करके लिख दिया है, सिद्धि हेट्स शिवा. जिसका मतलब है सिद्धि शिवा से नफरत करती है है. इस पोस्टर में दीवारों को पेंट करके काले रंग से लिखा गया है. इसी में एक तरफ दिल बना है जिसे क्रास कर दिया गया है. माना जा रहा है कि धोखा खाए प्रेमी या प्रेमिका में से किसी एक ने अवने लवर को बदनाम करने के लिए ऐसा किया है.
गोमतीनगर चौराहे पर इसी तरह के 6 पोस्टर लगे हुए हैं. ये पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. लोगों ने अपने मोबाइल से इन पोस्टरों की फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है लड़की ने लड़के को बदनाम करने के लिए ये पोस्टर लगवाए हैं. हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि किसने और क्यों इन पोस्टरों का लगवाया है.


प्रेम प्रसंग में पड़े नवयुवक और युवती इसे वैलेंटाइन वीक कहते हैं । जो प्यार करने वालों के लिए बेहद प्यारा हफ्ता माना जाता हैं ।  जो 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलता है. हर दिन प्यार का इजहार अलग तरीके से किया जाता है. इसमें 7 फरवरी को रोज डे, 8 को प्रपोज डे, 9 को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टैडी डे, 11 को प्रॉमिस डे, 12 को हग डे, 13 को किस डे और 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे होता है.