Headlines
Loading...
मेरठ : श्मशान घाट में अवैध वसूली पर पुजारी की पिटाई

मेरठ : श्मशान घाट में अवैध वसूली पर पुजारी की पिटाई

मेरठ । मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए अवैध वसूली के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने पुजारी की पिटाई कर दी। मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी गांव में बने श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कराने के पुजारी ज्यादा पैसे ले रहा था। प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी। बुधवार को दाह संस्कार के लिए अवैध वसूली के मामले पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान इकट्ठा हुए लोगों ने श्मशान घाट के पुजारी की पिटाई कर दी। 


चौधरी उसे कुछ नहीं होता चरण सिंह विवि के छात्र नेता विनीत चपराणा के नेतृत्व में लोगों ने आरोप लगाया कि अंतिम संस्कार के बदले में श्मशान घाट का पुजारी पांच से छह हजार रुपये ले रहा था। लोगों का हंगामा बढ़ता देखकर पुजारी मौका पाकर वहां से फरार हो गया। सूचना पर मेडिकल पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी ली।