Headlines
Loading...
भारत / राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन का असर? 12 अप्रैल के बाद मिले सबसे कम केस, पॉजिटिविटी रेट भी घटा

भारत / राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन का असर? 12 अप्रैल के बाद मिले सबसे कम केस, पॉजिटिविटी रेट भी घटा

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की वजह से रविवार को 273 लोगों की मौत हुई, जो 12 अप्रैल के बाद सबसे कम हैं। वहीं 13,336 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और संक्रमण दर 21.67 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 12 अप्रैल के बाद सबसे कम मामले आए हैं और इसकी वजह शनिवार को कम 61,552 नमूनों की जांच करना है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण दर 16 अप्रैल के बाद से कम से कम है, जब यह 19.7 प्रतिशत थी। पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में 13,336 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 13,23,567 हो गई है। मामले कम होने की एक वजह लॉकडाउन भी माना जा रहा है। वहीं वायरस की वजह से 273 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस अवधि के दौरान 14,738 लोग ठीक हुए हैं।

 
अबतक 12,17,991 लोग वायरस से ठीक होकर अस्पताल से घर लौट आए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 86,232 हो गई है। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राजधानी के अस्पतालों में कुल 22,545 बेड में से 2,633 बेड खाली हैं। वहीं 19,912 बेड पर मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों की संख्या 52263 है।


दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा भी निलंबित रहेंगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऐलान किया कि दिल्ली में लॉकडाउन 7 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इस दौरान दिल्ली मेट्रो सेवा सेवाएं निलंबित रहेंगी। सीएम ने बताया कि इस लॉकडाउन में सख्ती रहेगी। उन्होंने कहा कि अभी ढिलाई देने का समय नही। अगर दिया तो फिर हालात खराब होंगे। इसलिए लॉकडाउन अगले सप्ताह तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली में लागू लॉकडाउन की अवधि अगले सोमवार (17 मई) की सुबह पांच बजे तक बढ़ाई गई है।