Headlines
Loading...
वाराणसी : रेल यात्रियों से अवैध वसूली करने में एजेंट गिरफ्तार , आरपीएफ ने भेजा जेल

वाराणसी : रेल यात्रियों से अवैध वसूली करने में एजेंट गिरफ्तार , आरपीएफ ने भेजा जेल

वाराणसी । जिले में रेल टिकट की आड़ में अवैध वसूली करने के आरोपी सहज जनसेवा केंद्र संचालक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। रेलवे एक्ट की धाराओं में चालान कर उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया। बड़ागांव क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान आरपीएफ की टीम ने कुल 19 आरक्षित रेल टिकट बरामद किए हैं। मौके से एक मोबाइल फोन, दो मॉनिटर, 1490 रुपए नकदी समेत अन्य उपकरण जब्त कर लिया गया।

पूर्वोत्तर रेलवे आरपीएफ के सीआईबी प्रभारी अभय कुमार राय ने बताया कि हत्थे चढ़ा बड़ागांव निवासी मनीष गुप्ता रेल उपभोक्ताओं को ऊंचे दामों में आरक्षित टिकट बेचता था। एक ई- टिकट पर ग्राहकों से पांच सौ रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक वसूली होती थी। पूर्व नियोजित तरीके से टीम में शामिल एएसआई गुलाम वारिस, अक्षय सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार सिंह, कमलेश कुमार पांडेय, सुमित खरवार और राजेश कुमार सिंह ने छापा मारा। उन्होंने बताया कि रेलवे एक्ट की धाराओं में चालान कर एजेंट को जेल भेज दिया गया है।