Headlines
Loading...
वाराणसी : भारत-जापान दोस्ती का प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में बनकर तैयार

वाराणसी : भारत-जापान दोस्ती का प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में बनकर तैयार


KESHARI NEWS24
वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारत और जापान की दोस्ती का प्रतीक 'रुद्राक्ष' कंवेंशन सेंटर बनकर तैयार हो गया है. 186 करोड़ की लागत से बने इस कंवेंशन सेंटर को बनने में करीब 6 साल का समय लग गया है. इस बिल्डिंग में एक साथ 1200 लोगों के बैठने की सुविधा है. कन्वेंशन सेंटर में बड़े स्तर पर म्यूजिक कॉन्सर्ट, कांफ्रेंस, प्रोग्राम का आयोजन आसानी से किया जा सकता है. 2015 में पीएम मोदी और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के वाराणसी दौर के समय इस कंवेंशन सेंटर की नींव रखी गई थी.

रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर के निर्माण को भारत-जापान की दोस्ती के प्रतीक के रुप में देखा जा रहा है. वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में बनाई बिल्डिंग की खूबसूरती देखते ही बन रही है. पूर्वांचल की पहली इंटेलिजेंट बिल्डिंग के नाम से मशहूर हो रही 'रुद्राक्ष' में लोगों की सुरक्षा का भी खास ख्याल रखा गया है. सेंटर के बाहरी हिस्से में एल्युमिनियम के 108 बड़े रुद्राक्ष लगाए गए हैं, जो इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा रहे है.

रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर का विशाल होना इसकी सबसे बड़ी खासियत में से एक है. यह पूर्वांचल की पहली इंटेलिजेंट बिल्डिंग है. इसमें एक समय पर करीब 1200 लोगों बैठ सकते है. लोगों के बैठने के अनुभव को आराम दायक बनाने के लिए इसकी कुर्सियों को वियतनाम से मंगाया गया है. इसके निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन का इस्तेमाल किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से इसमें हाई सिक्योरिटी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही एक समय में इसमें करीब 120 गाड़ियों का पार्क किया जा सकता है.