वाराणसी। वैक्सीन सेंटर पर भाजपा को झंडा लगाने के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय कबीर नगर कालोनी-दुर्गाकुंड को घेर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी। सपाईयों के आक्रोश को देखते हुए बड़ी संख्या पुलिस फोर्स भी बुला ली गई। सपा के कार्यकर्ताओं का पुलिस से नोकझोंक भी हो गया। बहरहाल सीएमओ की अनुपस्थिति में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा एंव कैंट विधान सभा के अध्यक्ष दिलीप कश्यप के नेतृत्व में दोपहर करीब डेढ़ बजे बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ज्ञापन देने कार्यालय में घुसने लगे। इसे देख पुलिस ने उन्हें गेट पर भी रोक दिया। इससे नाराज सपाईयों का पुलिस झड़प हो गई। वहीं कार्यालय न होने पर महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सीएमओ डा. वीबी सिंह से मोबाइल पर वार्ता की। उनसे कार्यालय आकर ज्ञापन लेने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि मैं फील्ड में हूं।
कार्यालय आने में समय लग सकता है। फोन से ही उन्होंने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी से ज्ञापन लेने का निर्देश दिया। इतना सुनते ही सपा कार्यकर्ता आक्रोश में आकर नारेबाजी करना शुरू कर दिए। पुलिस-प्रशासन ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। अंतत: सपा कार्यार्ताओं ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन देकर लौट गए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि वैक्सीन सेंटर पर भाजपा अपना प्रचार कर रही हैं।
सपाइयों ने कहा कि छह जुलाई को बजरडीहा सुंदरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा का झंडा लगाकर वैक्सीन लगाया जा रहा था। यही नहीं रजिस्ट्रेशन भी भाजपा कार्यकर्ता कर रहे थे। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति भी दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने सीएमओ से वैक्सीन सेंटरों पर भाजपा का झंडा हटवाने व कार्यकर्ताओं से सेंटर से बाहर कराने का अनुरोध किया है। अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सत्यप्रकाश सोनकर, पूर्व पार्षद वरूण सिंह, विजय मौर्या डब्लू, कमल पटेल, हारून अंसारी, संजय प्रियदर्शी, संजय यादव सहित अन्य लोग शामिल थे।