Headlines
Loading...
प्रतापगढ़ : भाजपा सांसद संगमलाल पर हमले के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : भाजपा सांसद संगमलाल पर हमले के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । सांगीपुर ब्लाक में आयोजित गरीब कल्याण मेले में भाजपा सांसद संगमलाल गुप्ता के ऊपर हुए हमले के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और रामपुर खास की कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना सहित करीब 70 समर्थकों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 

शनिवार को सांगीपुर ब्लाक में आयोजित गरीब कल्याण मेले में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प के बाद मारपीट हो गई है। इस दौरान सांसद संगमलाल गुप्ता के ऊपर भी हमला किया गया। इस दौरान उनके कपड़े फट गए। मामले की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर शासन ने लालगंज के सीओ को निलंबित कर दिया था।