Headlines
Loading...
यूपी: चंदौली जिले के पड़ाव में लोलार्क षष्ठी पर मनाया गया अघोराचार्य महाराज बाबा कीनाराम का जन्मषष्ठी पर्व।

यूपी: चंदौली जिले के पड़ाव में लोलार्क षष्ठी पर मनाया गया अघोराचार्य महाराज बाबा कीनाराम का जन्मषष्ठी पर्व।


चंदौली। पड़ाव में अघोरपीठ श्रीसर्वेश्वरी समूह संस्थान देवस्थानम अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम में रविवार को लोलार्क षष्ठी पर अघोराचार्य महाराज बाबा कीनाराम का जन्म षष्ठी पर्व मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष अवधूत गुरुपद संभव राम के सान्निध्य में श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण के बीच शारीरिक दूरी का पालन करते हुए। 

वहीं श्रद्धालुओं ने अघोराचार्य महाराज बाबा कीनाराम का पूजन-अर्चन किया। सुबह आठ बजे श्रद्धालुओं ने श्रमदान दिया। पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम ने महाराजश्री बाबा कीनाराम की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया। पृथ्वीपाल ने सफलयोनि का पाठ किया। इसके बाद आश्रम के उपासना स्थल चिरकुट देवी विहार में हवन किया गया। इसके बाद मां भगवती की महाआरती की गई।