Education
UP Lekhpal Recruitment 2021: अगर आपके पास हैं ये प्रमाण पत्र, तो लेखपाल भर्ती में मिलेगी वरीयता
UP Lekhpal Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जल्द ही प्रदेश में राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती शुरू की जाएगी. आयोग ने भर्ती को लेकर आधिकारिक पुष्टि भी कर दी है. अब उम्मीदवारों को भर्ती के लिए विस्तृत दिशा-निर्देशों का इन्तजार है, जिससे वह उस हिसाब से अपनी तैयारी सुनिश्चित कर सकें. लेकिन अभी तक विस्तृत अधिसूचना जारी नहीं होने से उम्मीदवारों के मन में कई प्रकार के सवाल देखने को मिल रहे हैं. उन्हीं में से एक सवाल यह भी है कि क्या उम्मीदवारों को भर्ती में किसी भी प्रकार की छूट या वरीयता दी जाएगी. इसे लेकर महत्वपूर्ण जानकारी नीचे साझा की जा रही है.
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में से जिनके पास ये सर्टिफिकेट होंगे, उन्हें भर्ती में वरीयता या छूट प्रदान की जाएगी.
-उत्तर प्रदेश सरकार के किसी विभाग में कार्यरत कर्मचारी का पुत्र/पुत्री को भर्ती में छूट/वरीयता दी जा सकती है.
-इसके अलावा अगर उम्मीदवार के पास एनसीसी का सर्टिफिकेट है, तो उसे भर्ती में वरीयता देना का प्रावधान है.
-सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए भी छूट या वरीयता का प्रावधान रखा गया है. इसके लिए उन्हें 10 प्रतिशत आर्थिक आरक्षण का प्रमाणपत्र जमा कराना होगा.
-उत्तर प्रदेश सरकार या केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी संबंधित विभाग से एनओसी मिलने पर आरक्षण दिया जाएगा.
-राज्य या रास्ट्रीय स्तर के किसी भी खेल का प्रमाणपत्र होने पर भी भर्ती में वरीयता दी जाएगी.
हालांकि यह स्पष्ट कर दें कि भर्ती के नियमों को लेकर किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. लेकिन पिछली लेखपाल भर्तियों में ये नियम लागू थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस भर्ती में भी छूट को लेकर यही नियम रह सकते हैं.