Headlines
Loading...
वाराणसी : कल प्रियंका गांधी की रैली में उठेगा लखीमपुर का मुद्दा, किसानों को न्याय दिलाने की आवाज होगी बुलंद

वाराणसी : कल प्रियंका गांधी की रैली में उठेगा लखीमपुर का मुद्दा, किसानों को न्याय दिलाने की आवाज होगी बुलंद

वाराणसी । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरेंगी। लखीमपुर की घटना के लिए न्याय की आवाज पीएम मोदी के गढ़ से बुलंद होगी।  10 अक्तूबर को रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज में होने वाली प्रतिज्ञा रैली को कांग्रेस ने किसान न्याय रैली नाम दे दिया है। रैली किसानों को न्याय दिलाने और उनकी लड़ाई पर केंद्रित होगी।

लखीमपुरी खीरी कांड के बाद कांग्रेस ने रैली का नाम 24 घंटे पहले बदलने का निर्णय लिया। किसान न्याय रैली के घोषणा पत्र में प्रियंका ने कहा है कि किसानों को दबाने और कुचलने की भाजपा सरकारों की मंशा हम पूरी नहीं होने देंगे।

बता दें लखीमपुर हिंसा के बाद विपक्ष के तमाम बड़े नेता योगी सरकार को कटघड़े में खड़ा कर रहे हैं। इस पूरे राजनैतिक घटनाक्रम में कांग्रेस सबसे ज्यादा मुखर रही। तमाम विपक्षी दलों के बड़े चेहरों के बीच प्रियंका गांधी ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और योगी सरकार को लखीमपुर जाने की इजाजत देनी पड़ी।

इसी बात का फायदा उठाने के लिए कांग्रेस ने बनारस में पूर्व निर्धारित प्रतिज्ञा रैली का नाम अब बदल कर किसान न्याय रैली कर दिया है। प्रियंका गांधी की रैली रोहनिया के जगतपुर डिग्री कॉलेज में होनी है।


प्रियंका गांधी की रैली भव्य बनाने के लिए सलमान खुर्शीद, इमरान प्रतापगढ़ी, अजय लल्लू, राजेश तिवारी, प्रमोद तिवारी वाराणसी पहुंच चुके हैं। स्थानी कांग्रेसी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 
राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी और पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने रैली स्थल का लिया।  

पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि कांग्रेस महासचिव बाबा श्री काशी विश्वनाथ, मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह किसान न्याय रैली में चुनावी शंखनाद करेंगी। रैली स्थल पर राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, नरसिंह नारायण त्रिपाठी मौजूद रहे।