Bihar News
बिहार: सहरसा सोहा गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद में चली गोलियां, ग्रामीणों के हत्थे चढ़े चार बदमाश।
बिहार। सहरसा में स्थानीय थाना क्षेत्र के सोहा गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर बुधवार की दोपहर एक पक्ष द्वारा बाहरी बदमाशों को बुला गोली बारी की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
वहीं घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गोलीबारी की घटना में शामिल चार बदमाश को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही पुलिस ने बदमाशों द्वारा प्रयुक्त दो ट्रैक्टर व चार मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया। भीड़ द्वारा की गयी पिटाई से घायल दो बदमाशों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया।
बता दें कि वहीं दूसरी तरफ जानकारी अनुसार सोहा गांव निवासी शंभू यादव एवं अरुण यादव के बीच पूर्व से लगभग एक बीघा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था तथा उक्त जमीन के विवादित होने की स्थिति में मामला कोर्ट में लंबित है। बावजूद बुधवार को एक पक्ष के शंभू यादव लगभग तीन दर्जन हथियारबंद बाहरी बदमाशों के साथ उक्त भूमि की ट्रैक्टर से जुताई करने लगे।
वहीं जिसका दूसरे पक्ष के अरुण यादव द्वारा विरोध जताया जाने लगा। इसी दौरान शंभू यादव पक्ष के बदमाशों द्वारा गोलीबारी की जाने लगी। जिसमे अरुण यादव बाल बाल बच गये। इधर गोली की आवाज एवं हो-हल्ला सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। ग्रामीणों की भीड़ को आता देख हथियारबंद लोग भागने लगे। जिसमें ग्रामीणों ने चार लोगों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
बता दें कि हालांकि इससे पूर्व भीड़ की पिटाई से पकड़े गए चार लोगों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु सोनवर्षाराज पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया। गोलीबारी की घटना की बाबत थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि चुनावी ड्यूटी में हैं। मामले की जानकारी ली जा रही है।