Headlines
Loading...
झारखंड: रांची में बेघरों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम की बड़ी पहल।

झारखंड: रांची में बेघरों को ठंड से बचाने के लिए नगर निगम की बड़ी पहल।


झारखंड। रांची नगर निगम सर्दी के दिनों में बेघर लोगों के ठहरने के लिए राजधानी में चार नए रैन बसेरा तैयार करेगा। इनमें से दो नए रैन बसेरों का निर्माण होगा। यह रैन बसेरे आलीशान बनाए जाएंगे। यह रैन बसेरे दो मंजिले होंगे। इनमें महिला और पुरुष के अलग-अलग ठहरने की व्यवस्था होगी। इन दोनों रैन बसेरों के लिए रांची नगर निगम ने रेलवे स्टेशन के पास चुटिया में और कचहरी चौक के पास जमीन चिन्हित कर ली है। 

वहीं इन रैन बसेरों में बेड और रजाई गद्दे का भी इंतजाम किया जाएगा। जबकि, दो रैन बसेरे किराये के भवन में तैयार किए जाएंगे। यह दो रैन बसेरे इसी साल शुरू करने की योजना है। यह रैन बसेरे हरमू और रांची रेलवे स्टेशन के पास तैयार किए जाएंगे। रैन बसेरे तैयार करने का फैसला रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने लिया है।

वहीं दूसरी तरफ़ रेलवे स्टेशन के पास चुटिया में और कचहरी चौक के पास दो नए रैन बसेरे के निर्माण के लिए रांची नगर निगम ने नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है। नगर विकास विभाग की हरी झंडी का इंतजार है। वहां से अनुमति मिलने के बाद रांची नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा इसका प्राक्कलन तैयार करेगी और रैन बसेरों का निर्माण अगले साल से शुरू कर दिया जाएगा।

वहीं दूसरी ओर राजधानी में नगर निगम की तरफ से 10 रैन बसेरे संचालित किए जा रहे हैं। इन रैन बसेरों में रांची नगर निगम की तरफ से बेड और गद्दे व कंबल का इंतजाम कर दिया गया है। इन रैन बसेरों की निगरानी के लिए रांची नगर निगम के पांच अधिकारियों की टीम बनाई गई है। इसके अलावा तकरीबन 25 फील्ड स्टाफ को भी लगाया गया है। जो प्रतिदिन रात में रैन बसेरों का निरीक्षण कर हाल-चाल जानते हैं। फील्ड स्टाफ बाहर लेटे लोगों को रैन बसेरे में ले जाते हैं। 10 रैन बसेरों में 200 बेघरों के रहने का इंतजाम किया गया है। 

वहीं नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक इन रैन बसेरों में लगभग डेढ़ सौ लोग रह रहे हैं। किस रैन बसेरे में कितने बेड रैन बसेरे बेड रिम्स 18 खादगढ़ा पुरुष रैनबसेरा 50 खादगढ़ा महिला रैन बसेरा 50आइटीआइ बस स्टैंड 10मधुकम 10 कर्बला चौक 10 बकरी बाजार 10 धुर्वा 16 जगन्नाथपुर 16 एजी मोड़ 10, रांची नगर निगम राजधानी के रैन बसेरे और इसके आसपास मंगलवार से अलाव की व्यवस्था करेगा। मंगलवार से यहां अलाव जलना शुरू हो जाएगा। अलाव में से रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को आराम हो जाएगा।