UP news
यूपी: कानपुर निराला नगर मैदान में होने वाली पीएम मोदी की रैली में भाजपा ने दो लाख लोगों को जुटाने का रखा लक्ष्य।
कानपुर। प्रधानमंत्री की निराला नगर मैदान में होने वाली रैली में भाजपा ने दो लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। यह रैली पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की ना होकर सिर्फ कानपुर उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण, देहात चार जिला इकाइयों की है और यह भीड़ भी इन्हीं जिलों से जुटाई जानी है। इसके लिए दक्षिण जिले को 126, ग्रामीण जिले ने 100 बसें मांगी हैं।
वहीं उत्तर जिला इकाई ने अभी अपनी बसों की मांग नहीं दी है। पदाधिकारियों के मुताबिक उत्तर जिला को 40 के करीब बसें दी जाएंगी। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों को अपनी कारों से लोगों को लेकर पहुंचने के लिए कहा गया है।
वहीं दूसरी तरफ़ प्रधानमत्री की रैली में भीड़ जुटाने के लिए गोविंद नगर, किदवई नगर, सीसामऊ, कल्याणपुर, आर्यनगर, छावनी, महाराजपुर विधानसभा क्षेत्रों को सबसे ज्यादा भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया है। रैली स्थल से ये विधानसभा क्षेत्र सबसे करीब हैं और यहां से कार और दोपहिया वाहनों से आसानी से आया जा सकता है। बसें सिर्फ उन स्थानों पर दी जाएंगी जिनके पास अपने साधन नहीं हैं।
वहीं मंच के सामने के हिस्से को आम जनता के लिए रखा जाएगा। इसके अलावा मंच के पीछे की तरफ कोई ना जा सके, इसलिए टीन शेड से इसे बंद कर दिया जाएगा। पूरे मैदान में पीछे के हिस्से को बल्लियों से बंद कर दिया जाएगा। मंच की चौड़ाई करीब सौ फीट है और यहां बने मंच पर 40 लोगों को स्थान दिया जाएगा।
वहीं दूसरी तरफ़ मंच के ठीक पीछे ही प्रधानमंत्री के लिए ग्रीन रूम बनाया गया। मंच पर चढऩे के लिए दोनों तरफ सीढिय़ां रकी जाएंगी। मंच के सामने की तरफ 65 फीट पर चूने से लाइन खींच कर डी बना ली गई है। यहीं से पूरी बरकैटिंग कर दी जाएगी। मंच पर एलईडी भी लगाई जाएगी।