UP news
यूपी : चुनाव 2022 में आजमगढ़ से उम्मीदवार गुड्डू जमाली सबसे अमीर, वहीं वाराणसी के राजपति वनवासी के कुछ भी नहीं हैं संपति।
वाराणसी। एक समय था जब राजनारायण ने चुनाव प्रचार के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस दिग्गज कमलापति त्रिपाठी से ही पैसे मांग लिए थे। पूर्वांचल में ऐसे भी योग्य प्रत्याशी हुए हैैं जिनके चुनाव प्रचार के लिए लोगों ने चंदे मांगे। मगर आज तो चुनाव लडऩा पैसे का खेल हो गया है।
वहीं बनारस, आजमगढ़, मीरजापुर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, सोनभद्र, जौनपुर, भदोही, चंदौली की बात करें तो ऐसा ही लगता है। इन दस जिलों की 61 सीटों पर खम ठोक रहे ज्यादातर प्रत्याशी करोड़पति हैैं। हालांकि कुछ ऐसे भी हैैं जो मजदूरी करते हैैं और संपत्ति के नाम पर फूटी कौड़ी नहीं।
वहीं दूसरी तरफ़ आजमगढ़ की मुबारकपुर सीट से चुनाव लड़ रहे शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली दस जिलों में सबसे अमीर प्रत्याशी हैैं। इनके पास 168.48 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 28.91 करोड़ के साथ बलिया के रसड़ा विधानसक्षा क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार और निवर्तमान विधायक उमाशंकर सिंह दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। इनके बिल्कुल उलट वाराणसी की अजगरा सीट से राष्ट्रीय विकास मंच के प्रत्याशी राजपति बनवासी हैैं। पेशे से मजदूर राजपति के पास संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है।
वहीं दूसरी तरफ़ शाह आलम और उमाशंकर सिंह के बाद सबसे अमीर प्रत्याशियों की सूची में जौनपुर के मल्हनी विधानसभा सीट से जदयू के टिकट पर ताल ठोक रहे बाहुबली धनंजय सिंह का स्थान है। उनके पास 23.38 करोड़ की दौलत है। वाराणसी उत्तरी से चुनाव मैदान में उतरे भाजपा प्रत्याशी व पूर्व राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल की संपत्ति 18.66 करोड़ है।
वहीं चंदौली के सैयदराजा से भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह भी 9.25 करोड़ के मालिक हैं। मऊ सदर से चुनाव मैदान में उतरे माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे सुभासपा प्रत्याशी अब्बास अंसारी ने अपनी संपत्ति 8.50 करोड़ घोषित की है। मीरजापुर के चुनार से भाजपा उम्मीदवार अनुराग सिंह के पास 7.02 करोड़ की संपत्ति है।
वहीं राष्ट्रीय विकास मंच के टिकट पर वाराणसी के अजगरा सीट से लड़ रहे राजपति वनवासी दौलत से दूर हैं। मजदूरी करके परिवार का पेट भरते हैैं। बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से मैदान में उतरीं कांग्रेस की सोना बिंद के पास 51 हजार, मीरजापुर के चुनार से कांग्रेस प्रत्याशी गीता देवी के पास 1.36 लाख, मऊ के घोसी विधानसभा से प्रत्याशी प्रियंका यादव के पास 1.66 लाख, भदोही की औराई विधानसभा सीट से कांग्रेस की अंजू कन्नौजिया के पास 2.32 लाख, सोनभद्र के ओबरा से कांग्रेस के राजाराम गौंड़ के पास 5.60 लाख, सैयदराजा से कांग्रेस प्रत्याशी विमला सिंह के पास सात लाख, जौनपुर की मछलीशहर सीट से भाजपा प्रत्याशी मेहीलाल गौतम के पास 7.25 लाख की संपत्ति है।
वहीं इन दस सीटों में सबसे कम संपत्ति कांग्रेस प्रत्याशियों की है। इनमें भी ज्यादातर महिला प्रत्याशी हैं। बैरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहीं सोना बिंद के पास मात्र 51,000 रुपये हैं। ओबरा से रामराज गौंड, घोसी से प्रियंका यादव, औराई से अंजू कनौजिया, चुनार से गीता देवी, सैयदराजा से विमला देवी की संपत्ति भी पांच लाख से कम है।