UP news
लखनऊ से वाराणसी आ रही इंटरसिटी ट्रेन से अचानक निकलने लगा धुआं देखकर यात्रियों में मचा हड़कंप
इनपुट पंकज दुबे
सेवापुरी स्टेशन के बीच लखनऊ से वाराणसी आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक चेन पुलिंग होने के कारण इंजन की तरफ से धुआं निकलने लगा। जिससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई।
अधीक्षक कपसेठी शिवकुमार के अनुसार सिटी एक्सप्रेस में हुए चेन पुलिंग के कारण आधे घंटे तक खड़ी रही।
उन्होंने बताया कि अचानक चेन पुलिंग होने के कारण कभी-कभी आग भी लग जाती है लेकिन गनीमत रही कि केवल धुआं ही निकला और किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। घटना के कारण गोरखपुर दादर एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों तथा एक मालगाड़ी को जगह-जगह रोकना पड़ा।