Headlines
Loading...
सपा मुखिया का पार्थिव शरीर उनके गांव सैफई पहुंचा : : सपा संरक्षक के निधन पर काशीवासियों में शोक, गंगा में दीपदान कर दी श्रद्धांजलि

सपा मुखिया का पार्थिव शरीर उनके गांव सैफई पहुंचा : : सपा संरक्षक के निधन पर काशीवासियों में शोक, गंगा में दीपदान कर दी श्रद्धांजलि





एजेंसी डेस्क

अभी-अभी प्राप्त सूचनाओं के अनुसार धरती पुत्र मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचा सीएम आदित्यनाथ योगी वहां पहले से ही पहुंचे हुए है।

 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से काशीवासियों में शोक की लहर है। लोग उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

काशी की जनता नेऔर सपा कार्यकर्ताओं ने मोक्षदायनी गंगा में दीपदान कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मां गंगा से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। काशीवासियों ने कहा कि मुलायम सिंह यादव को धरतीपुत्र कहा जाता था।

वह सभी लोगों के नेता थे। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए बहुत बड़ी क्षति है। विधानसभा से लेकर सदन तक नौजवानों, किसानों व गरीबों की बात रखते थे। कहा कि नेताजी ने सपा कार्यकर्ताओं को हमेशा एक नई राह दिखाने का काम किया। संगठन के लोगों के मार्गदर्शक के रूप में रहे। काशीवासियों व सपाइयों ने गंगा में 21 दीप जलाकर गंगा में विसर्जित कर मां गंगा से प्रार्थना की।

Published from Blogger Prime Android App

जमीन से जुड़े नेता थे मुलायम सिंह यादव

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने शोक व्यक्त किया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मुलायम सिंह यादव एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे।उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर स्थापित किया व एक सामान्य परिवार से निकलकर, समाजवाद की परिभाषा को परिभाषित करने वाले, माटी के नेता, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन भारतीय राजनीति की अपूर्णीय क्षति है।

Published from Blogger Prime Android App

राष्ट्र ने एक महान नायक खो दिया

सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी के निधन से राष्ट्र ने एक नायक को खो दिया। इससे बहुत बड़ी क्षति हुई है। उनके निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्राप्त हो।

Published from Blogger Prime Android App
                         ( समाजवादी युवा नेता )

समाजवाद का चमकता सूरज अस्त हुआ यूपी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की समाजवाद को जमीन पर साकार करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह एक नेता नहीं बल्कि विचारधारा थे। समाजवाद का चमकता सूरज आज अस्त हो गया। उनका संघर्ष, जीवंत पुस्तक है। उनकी उपलब्धियां कालजयी है। उन्होंने संघर्ष की यात्रा से राजनीति में लंबी लकीर खिंची वह सामाजिक न्याय के बड़े पैरोकार थे। उनके अतुलनीय योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

वाराणसी से जुड़ी मुलायम सिंह यादव की कई यादें


 Published from Blogger Prime Android App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की वाराणसी से कई यादें जुड़ी हुई हैं। बनारस सेंट्रल जेल में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी बनाने की योजना बनाई थी। उनका वाराणसी और यहां के लोगों से विशेष लगाव था। अलग-अलग मौकों पर कई राजनीतिक रैलियां और सभाएं की। धर्म-कर्म के काम से भी वह धर्मनगरी काशी आते रहते थे। कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी उन्होंने किया। वाराणसी और मिर्जापुर जिले के हिस्से को अलग कर भदोही जिला बनाया।