यूपी न्यूज
11 दिसम्बर को प्रयागराज से शुरू होगी उप्र की भारत जोड़ो यात्रा और समापन 22 दिसंबर को वाराणसी में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा होगा,,,।

एजेंसी डेस्क : (ब्यूरो),वाराणसी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उप्र कांग्रेस 11 दिसम्बर से प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी।

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि यात्रा 22 दिसम्बर को बनारस में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा समापन समारोह के साथ सम्पन्न होगी।
काशी में भारत जोड़ो यात्रा समापन समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 22 दिसम्बर की यात्रा में शामिल होंगे।
