यूपी न्यूज
यूपी,,चंदौली::केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के घुटने का हुआ सफल ऑपरेशन, हाल जानने पहुंचे वीके सिंह,,,।

एजेंसी डेस्क : (चंदौली,ब्यूरो)। चंदौली के सांसद केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय काफी समय से घुटनों की समस्या से जूझ रहे थे। अपने घुटनों का ऑपरेशन करवाने के लिए मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय गाज़ियाबाद के यशोदा कौशाम्बी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है।
घुटनों की समस्या से जूझ रहे केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय का सफल ऑपरेशन हो गया है। आपको बता दें कि, केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय काफी समय से घुटनों की समस्या से जूझ रहे थे।
इस दौरान महेंद्रनाथ पांडे का हालचाल जानने केंद्रीय मंत्री वी.के.सिंह सिंह यशोदा,कौशाम्बी अस्पताल पहुंचे।
जहां मंत्री वीके सिंह ने महेंद्रनाथ पांडे से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली व डॉक्टरों से वार्ता भी की। कुछ देर अस्पताल में रुकने के बाद मंत्री वी.के. सिंह यशोदा कौशाम्बी अस्पताल से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
चंदौली जिले में चुनाव क्षेत्र के मढ़िया ग्राम में चंदौली के सांसद केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे के घुटनों की सफल ऑपरेशन के लिए चंदौली की जनता ने ईश्वर से प्रार्थना की।और उनके दीर्घायु होने की कामनाएं की, जिनमे प्रमुख रूप से टी.के.केसरी,शिवम आर.पी.यादव,रविकांत प्रजापति, सूरज केसरी,त्रिभुवनऔर गोपाल यादव व अन्य बीजेपी कार्यकर्ता शामिल रहे।