Headlines
Loading...
प्रयागराज : सौतेले पिता ने पहले की हैवानियत, अब जान का दुश्मन बना, आरोपी ने कहा- जिंदा जला देगा,,,।

प्रयागराज : सौतेले पिता ने पहले की हैवानियत, अब जान का दुश्मन बना, आरोपी ने कहा- जिंदा जला देगा,,,।

प्रयागराज में सौतेले पिता की हैवानियत का शिकार हुई एक बदनसीब युवती की जान अब मुश्किल में आ गई है। जेल से छूटने के बाद उसका हैवान पिता अब बदला लेने के लिए उसके पीछे पड़ गया है। उसके मोबाइल पर लगातार गंदे-गंदे और धमकी भरे मैसेज भेज रहा हैं।

आरोपित पिता उसे जिंदा जलाने की बात कह रहा है। परेशान युवती ने कर्नलगंज थाने में सौतेले पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई लेकिन पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

कुछ लोगों ने इस मामले में कर्नलगंज थाने की पुलिस से संपर्क किया तो बताया गया कि एफआईआर में धाराएं ऐसी हैं, जिसमें उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। इसी बात से आरोपित का हौसला और बढ़ गया। अब वह लड़की को जगह-जगह तलाशता फिर रहा है। उसका हौसला इस कदर बढ़ा हुआ है कि थाने में बैठकर वह लड़की को धमकी दे रहा है, जिसका कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया है। वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा रहा है कि कोर्ट से भी उसे कोई सजा नहीं मिलेगी। 

बदनसीब बेटी के साथ सौतेले पिता ने हैवानियत कर उसे गर्भवती बना दिया था। चांदपुर सलोरी की रहने वाली बेटी चौदह साल की उम्र में ही मां बन गई थी। जब वह गर्भवती हुई तो आरोपित पिता उसे डफरिन अस्पताल ले गया। वहां उसने बच्चे को जन्म दिया। शातिर पिता बच्चे को लावारिस छोड़ आया। अंत में बच्चा वाराणसी के अनाथालय पहुंच गया।

सामाजिक कार्यकर्ता सारा अशरफ मिश्रा की लंबी लड़ाई के बाद दुष्कर्मी पिता को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा। अब पिता जेल से छूटकर आया तो बेटी से बदला लेने के लिए उसे तलाशने लगा। बेटी ने कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।