जुमे की नमाज के लिए दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक एक घंटे रोका जाएगा सर्वे का काम, अलर्ट पर वाराणसी पुलिस,,,।
वाराणसी में आज ज्ञानवापी का वैज्ञानिक सर्वे जारी है। एएसआई की 64 सदस्यीय टीम के 34 लोग ज्ञानवापी में सर्वे कर रहे हैं।
आज शुक्रवार होने के कारण जुमे की नमाज भी है। जिसके चलते एक घंटे के लिए सर्वे का काम रोका जाएगा।
ज्ञानवापी में जुमे की नमाज के लिए नमाजी दोपहर एक बजे से आना शुरू करेंगे। लगभग डेढ़ बजे से नमाज शुरू होगी। दो बजे नमाज पढ़कर नमाजी बाहर निकल जाएंगे।
इस दौरान लगभग एक घंटे तक सर्वे का काम बंद रहेगा। दोपहर 2:00 बजे के बाद सर्वे का काम जारी रहेगा