वाराणसी : ज्ञानवापी परिसर के पांचवें दिन का सर्वे पूरा, हिंदू पक्ष के वकील ने बताया आज क्या-क्या हुआ?, आइए जानते है,,,।
वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर में चल रहे सर्वेक्षण के काम पर आज के लिए विराम लग गया है। एएसआई की टीम परिसर से बाहर आ गई है। कल मंगलवार सुबह से सर्वे का काम फिर से शुरू होगा। सर्वे के बाद हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा- 'कल वो लोग गुंबद पर गए थे जो आज भी जारी रहा।
गुंबद के ऊपर सीढ़ियां हैं, कलश रखे हैं। पश्चिमी द्वार पर मशीन लगाकर लेखाजोखा कागज पर तैयार कर रहे हैं। टीम मेहनत से काम कर रही है कुछ भी नहीं छिपेगा। मसाजिद कमेटी सहयोग कर रही है। हर जगह मशीन लगाकर काम हो रहा है। सारे साक्ष्य रिपोर्ट से मिलेंगे।'
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का सर्वेक्षण फिर से शुरू हो गया है। लंच ब्रेक के लिए सर्वे का काम थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था। सर्वे की टीम ने संयम बरतने की सलाह दी है। टीम से जुड़े लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से सख्ती की मांग की और कहा कि सर्वे की गोपनीयता बनाए रखे।
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा- सर्वे शाम के 5 बजे तक हुआ। यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा। ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है।
हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने परिसर के पांचवें दिन के सर्वे से पहले बयान दिया। अधिवक्ता ने बताया कि आज गुंबद के पास सर्वे होगा। कल भी वहां जांच हुई थी। वहीं हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता मंजू व्यास ने कहा कि, 'सर्वे से हम संतुष्ट हैं। टीम अच्छे से अपना काम कर रही है। नींव हमारे मंदिर की है। मुस्लिम पक्ष के लोग जिद पर अड़े हैं।'
ज्ञानवापी मस्जिद परिसर सर्वेक्षण मामले में हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि आज सर्वे सुबह 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर 12:30 बजे तक चला, फिर यह दोपहर 2:30- से शाम 5 बजे तक चलेगा।यह एक वैज्ञानिक सर्वेक्षण है और यह एक अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है।
यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा क्योंकि संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन हो रहा है। जब ASI रिपोर्ट आएगी, तब हमें निष्कर्ष पता चलेगा...ASI की रिपोर्ट में सब कुछ आ जाएगा। पूरे परिसर का सर्वे हो रहा है। ASI ने अपनी 42 सदस्यीय टीम को बांटा है।ज्ञानवापी परिसर के सर्वे के चलते सुरक्षा चाक चौबंद हैं।
हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि सर्वे का काम चल रहा है। सर्वे में अंजुमन इंतजामिया कमेटी भी सहयोग कर रही है। सर्वे शुरू होने में थोड़ी समय लगा क्योंकि आज सावन महीने का पांचवां सोमवार है।
गुंबद के भीतरी, बाहरी और उसके आसपास मिले धार्मिक आकृतियों की फोटो और वीडियोग्राफी हुई। मैपिंग भी हुई है। धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से ज्यादा साक्ष्य मिले हैं। एएसआई की एक टीम ने कंगूरों का अध्ययन किया और इसकी बनावट आदि की मैपिंग की है। चौथी टीम ने ज्ञानवापी की सीमा पर चहारदीवारी और पश्चिमी दीवारों का अवलोकन किया। साक्ष्य जुटाकर आगे की औपचारिकता पूरी की है।