गरुड़ पुराड़: तेल में तलने से लेकर आग में जलाने तक, जानें किस महापाप के लिए मिलती है कैसी सजा,,,।
गरूण पुराण :: कहते हैं मरने के बाद व्यक्ति या तो स्वर्ग जाता है या फिर नरक। किसी क्या मिलेगा ये उस व्यक्ति के कर्मों पर निर्भर करता है। गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद की गतिविधियों को बताया गया है। जैसे मरने के बाद आत्मा कहां जाती है उसके साथ क्या-क्या होता है। उसे किस कर्म के लिए कैसा फल मिलता है। यहां आप जानेंगे मरने के बाद व्यक्ति को उसके किस काम के लिए कैसी सजा मिलती है।
गरुड़ पुराण अनुसार जो लोग दूसरों के पैसे लूटते हैं, उन्हें यमदूत नरक में रस्सी से बांध कर मारते हैं। अगर वो बेहोश हो जाते हैं तो उन्हें फिर होश में लाकर पीटा जाता है। जो दूसरों की दौलत पर ऐश करते हैं और उनकी खुशियां छीन लेते हैं। उन लोगों को सांपों से भरे हुए एक कुएं में धकेल दिया जाता है। जिसमें वो तड़पते रहते हैं। जो लोग स्वार्थ के लिए जीवों को मारते हैं। ऐसे पापियों को गरम तेल में तला जाता है।
जो लोग अपने बड़े-बुज़ुर्गों का सम्मान नहीं करते उन पापियों को आग में डुबाया जाता है और जब तक उनकी खाल नहीं निकल जाती तब तक उन्हें नहीं छोड़ा जाता। जो लोग अपने काम को सही से नहीं करते और लापरवाही करते हैं ऐसे लोगों के शरीर को नुकीले धार वाले चाकू से गोद दिया जाता है। जो लोग बुरे स्वभाव के होते हैं और जिन्हें दूसरों को सताने में मजा आता है उन पापियों को ऐसे कुएं में डाल दिया जाता है जिसमें एक से एक खतरनाक जानवर और सांप होते हैं।
जो लोग सोने या अन्य किसी धातु को चुराते हैं, उन्हें आग में जिन्दा जला दिया जाता है। जो दूसरों को बस स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं उन्हें नर्क में कीड़े और सरीसृप ज़िन्दा ही खा जाते हैं। ऐसे लोग जो अपने जीवनसाथी के अलावा किसी और के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं उनके अंगों में जलता हुआ गर्म लोहा डाल दिया जाता है।
जिन मर्दों ने महिलाओं के साथ सम्भोग किया हो और उन्हें फिर छोड़ दिया हो, उन्हें मल-मूत्र से भरे इस कुएं में डाल दिया जाता है। जिन लोगों ने झूठी कसम खाई हो या झूठी गवाही दी हो। उन लोगों के शरीर में आग लगाकर उन्हें ऊंचाई से फेंक दिया जाता है। जिन लोगों ने जानवरों की बलि दी हो और उनका मांस खाया हो उन्हें ऐसे नर्क में डाला जाता है। जहां वो सारे जीव उपस्थित होते हैं जिन्हें उन्होंने खाया होता है और वो जीव उनको चीर कर खा जाते हैं।