यूपी,,उन्नाव में मोहम्मद साहब की शान में नात व कसीदों की गूंज संग निकला जुलूस-ए- मोहम्मदी,,,।
बारावफात पर गुरुवार दोपहर अकीदतमंदों ने मोहम्मद साहब की शान में नातों व कसीदों की गूंज के साथ जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जामा मस्जिद से किला मैदान तक निकले जुलूस में कई अंजुमनों ने झंडों संग मोहम्मद साहब के नारे बुलंद किए। अधिकारियों ने फोर्स के साथ जुलूस की निगरानी की।
जुलूस से पहले जामा मस्जिद में परचम कुशाई हुई। इसमें शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने तकरीर खिताब की। दोपहर जामा मस्जिद ने सबसे पहले झंडा बुलंद करते हुए जुलूस की शुरुआत की। सबसे आगे उलेमा शामिल हुए और रिसाअत की आवाज बुलंद कर रहे थे। नबी की आमद मरहबा व आका की आमद मरहबा पर लोग झूम रहे थे।
जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस छोटा व बड़ा चौराहा व धवन रोड होते हुए कसाई चौराहा से किला मैदान पर मुकम्मल हुआ। जुलूस को पांच बजे किला मैदान पहुंचना था, मगर जुलूस 10 बजे तक किला मैदान पहुंच सका।
आईजी लखनऊ ने देखी सुरक्षा व्यवस्था
जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा पुरवा के दलीगढ़ी व मौरावां के काजीगढ़ी पहुंच कर जायजा लिया। जुलूस में शामिल होकर सुरक्षा व्यवस्था परखी। आईजी मौरावां थाने भी पहुंच गए। जहां उन्होंने मेस का निरीक्षण करते हुए हक़ीक़त परखी। इस दौरान एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, सीओ दीपक सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।