बुजुर्ग सास ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- बहू मारपीट कर कमरे में कर दी है बंद, मुझे बचा लो बाबू,,,।
उत्तर प्रदेश महाराजगंज जिले के ठूठीवारी कोतवाली क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आ रही है,,,,,। बहू मुझे मारपीट कर कमरे में बंद कर दी, मुझे बचा लो बाबू। महराजगंज जिले में ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी गांव में गृह कलह को लेकर बहू और सास में विवाद हुआ। बहू ने सास को मारपीट कर घर के कमरे में बंद कर दिया। पीड़ित सास शाहजहां ने किसी तरह पड़ोसी के मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचना दी। बताया की बहू बेटे मुझे मारपीट कर कमरे में बंद कर दिए हैं। पुलिस ने महिला को दरवाजा का ताला खोल कर मुक्त करवाया।
पीड़ित सास शाहजहां (65) ने बताया कि 26 अगस्त को घर में गृह कलह की शुरुआत हुई थी। जिसमें घर में बटवारे को लेकर बहू तजारून निशा व बेटे नबी रसूल उर्फ मोनू ने मुझे मारापीटा। जिसपर मैं शिकायत पत्र कोतवाली पुलिस को दी थी।आरोप है कि मनबढ़ बहू बेटे बराबर मुझे मारपीट रहे हैं। आरोपी बहू व बेटे को कोतवाली पुलिस थाने ले जाने के प्रयास में रही, लेकिन उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। जिससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।
ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार ने बताया की पीड़िता की तहरीर पर बहू बेटे पर मारपीट का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।