Headlines
Loading...
यूपी,,बहन साध्वी सिंह ने मेरा घर तोड़ा है, राजा भैया के खिलाफ सीएम योगी से पत्नी भानवी सिंह ने लगाई गुहार,,,।

यूपी,,बहन साध्वी सिंह ने मेरा घर तोड़ा है, राजा भैया के खिलाफ सीएम योगी से पत्नी भानवी सिंह ने लगाई गुहार,,,।

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से चल रहे विवाद के बीच उनकी पत्नी भानवी सिंह ने एक्स (ट्वीटर) के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने लिखा है कि लखनऊ पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही है। उल्टा मेरे पति की शह पर मेरी छोटी बहन साध्वी सिंह ने मेरे खिलाफ झूठी तहरीर दी है।

उन्होंने यह भी लिखा है कि इसी बहन ने मेरा घर तोड़ा है। एक्स पर उन्होंने 30 सितंबर 2022 का एक शिकायती पत्र भी शेयर किया है। लखनऊ के हजरतगंज थाने के प्रभारी को संबोधित इस शिकायती पत्र में उन्होंने लखनऊ की एक साझेदारी फर्म की मूल्यवान संपत्तियों को हड़पने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने यह आरोप अक्षय प्रताप सिंह पर लगाया है। शिकायती पत्र में लिखा गया है कि फर्म की संपत्तियों की कीमत लगभग पांच करोड़ है।

महिला रिश्तेदार ने भानवी पर लगाया था आरोप 

दरअसल, बीते दिन राजा भैया के ससुराल पक्ष की एक रिश्तेदार ने उनकी पत्नी भानवी सिंह व एक न्यूज चैनल के वाइस चेयरमैन व रिपोर्टर के खिलाफ साजिश के तहत उनका चरित्र हनन करने का आरोप लगाया था। हजरतगंज पुलिस को दी अपनी तहरीर में पीड़िता ने लिखा था कि इन लोगों ने उनके सम्बन्ध रघुराज प्रताप सिंह से बताकर उनका चरित्र हनन किया है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि तहरीर की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। इस तहरीर में रिश्तेदार ने लिखाया है कि उनका रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी से पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इस वजह से ही भानवी ने जानबूझकर झूठा व मनगढ़ंत आरोप लगाया है। अपनी साजिश में उन्होंने न्यूज चैनल को भी मिला लिया। तभी यह खबर 28 अगस्त को दिखायी गई।

राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से 2022 में मांगा था तलाक 

राजा भैया की भानवी सिंह के साथ शादी करीब 28 साल पहले हुई थी। भानवी सिंह बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के 4 बच्चे भी हैं। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से 2022 में तलाक मांगा था। उन्होंने कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि भानवी सिंह ने ससुराल छोड़ दिया है। भानवी ससुराल नहीं आना चाहती हैं। भानवी सिंह गलत आरोप लगाकर उनके परिवार की छवि को खराब कर रही हैं। मौजूदा वक्त में राजा भैया और भानवी सिंह का मामला कोर्ट में है। भानवी ने तलाक देने से इनकार कर दिया है। भानवी ने भी राजा भैया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों पति-पत्नी का विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों की नजर इस मामले पर बनी है।