Headlines
Loading...
पहले इंस्टाग्राम पर की थी दोस्ती, फिर झांसा देकर फंसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, और फिर,,,।

पहले इंस्टाग्राम पर की थी दोस्ती, फिर झांसा देकर फंसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, और फिर,,,।

कैथल के पूंडरी थाने में दी शिकायत में एक गांव के युवक ने बताया कि उसकी छोटी बहन सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। उसे स्कूल की तरफ से पढ़ाई के लिए टैब मिला है। उसकी बहन ने इंस्टाग्राम पर एक आईडी बना रखी है। इंस्टाग्राम से जींद जिले के लोधर गांव निवासी बिट्टू उसे बहला फुसला पहले दोस्ती की और फिर बातचीत शुरू कर दी।

इस बीच बहन को शादी का झांसा देकर उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो कॉल कर स्क्रीन रिकॉर्डिंग की। इस अश्लील फोटो व वीडियो को अपने पास सेव कर लिया। बाद में इसे वाहट्सएप पर भेज दिया।

जब बहन ने आरोपी का विरोध किया तो उसने अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस घटना के बाद उसकी बहन काफी सदमे में है। इससे पहले उसकी बहन की एक सहेली के साथ भी इंस्टाग्राम पर उसके साथ भी इसी प्रकार की घटना हुई थी। आरोपी बिट्टू के साथ उसके ही गांव का निवासी भी शामिल है। वह आरोपी बिट्टी का सहयोग कर रहा है। शिकायत देने के बाद आरोपी ने उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है।

पूंडरी थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।