यूपी,, नई परंपरा बताकर रोका ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस,,,।
बरेली। ईद-मिलाद-उन-नबी का जुलूस नई परंपरा बताकर लोगों ने रोक दिया। जुलूस आंवला के मोहल्ला फूटा दरवाजा से निकाला जा रहा था।
इस दौरान अंजुमन में बिना अनुमति डीजे ले जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसके दौरान दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। माहौल को देखते हुए बड़ी तादात में फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच डीजे जब्त किए हैं। फूटा दरवाजा में सावन में कांवड़ियों पर भी पथराव किया जा चुका है।