Headlines
Loading...
G20 Summit 2023: आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden, व्हाइट हाउस ने जारी किया पूरा शेड्यूल,,,।

G20 Summit 2023: आज भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden, व्हाइट हाउस ने जारी किया पूरा शेड्यूल,,,।

वाशिंगटन, एएनआई: व्हाइट हाउस ने जानकारी दी कि, संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) का बुधवार को फिर से Covid-19 टेस्ट नेगेटिव आया है और इसलिए उनके इस सप्ताह के जी 20 शिखर सम्मेलन की योजनाओं में कोई बदलाव नहीं होगा, उम्मीद है कि वह कल भारत की यात्रा करेंगे। 

ब्रीफिंग में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन पियरे ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के लिए भारत की यात्रा करेंगे जो 9 और 10 सितंबर को प्रगति मैदान, नई दिल्ली के अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है।

अपनी यात्रा के दौरान बाइडन शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ द्विपक्षीय बैठक में हिस्सा लेंगे और फिर अगले दो दिनों तक जी20 शिखर सम्मेलन में आयोजित सत्रों में हिस्सा लेंगे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत में G20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद नई दिल्ली से वियतनाम की यात्रा करेंगे।

ब्रीफिंग में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने बताया कि बाइडेन की भारत और वियतनाम यात्रा की योजना में कोई बदलाव नहीं होगा।