IND vs AUS वनडे सीरीज में भारतीय गेंदबाजों का रहा दबदबा, मोहम्मद शमी ने झटके सबसे ज्यादा विकेट,,,।
आस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे वनडे मैच में 66 रन से हरा दिया है। इस जीत के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को 1-2 से सीरीज गंवानी पड़ी है, क्योंकि भारत ने शुरुआती दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 353 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, इसके जवाब में भारतीय टीम 286 रन ही बना सकी। इस सीरीज के पहले मैच में मोहम्मद शमी ने पांच विकेट हॉल लेकर विश्व कप से पहले अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था। शमी ने इस सीरीज में सिर्फ दो मैच खेला लेकिन इसके बावजूद वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दो मैच में 16 ओवर की गेंदबाजी की और कुल 6 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने 90 रन खर्च किए। वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई वनडे सीरीज में 5 विकेट हॉल लेने वाले एकमात्र गेंदबाज रहे।
ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल एक ही मैच में 4 विकेट झटक लिए और सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने भारत के खिलाफ तीसरा मैच खेला, जिसमें उन्होंने विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर का विकेट चटकाया।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अश्विन हैं, जिन्होंने दो मैच में 4 विकेट लिए।
रविंद्र जडेजा ने 3 मैच में 4 विकेट लिए और चौथे नंबर पर रहे।
पांचवें नंबर पर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम है, जिन्होंने 2 मैच में 4 विकेट झटके। इस तरह इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप-5 में चार भारतीयों का दबदबा देखने को मिला।
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 352 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम 49.4 ओवर में 286 रन बना कर पवेलियन लौट गई। कप्तान रोहित शर्मा (81 रन पांच चौके, छह छक्के) ने टीम को तेज शुरूआत की वहीं विराट कोहली (56) और श्रेयस अय्यर (48) ने भारत को जीत की तरफ ले जाने का भरपूर प्रयास किया मगर ऑस्ट्रेलिया के विशाल स्कोर के आगे उनका यह प्रदर्शन बौना साबित हुआ। और भारतीय टीम अपने पिछले बल्लेबाजो की नाकामी से यह मैच हार कर सीरीज 2/1 से जीत पाई।