Watch: DJ पर साली की शादी में नाच रहा था जीजा, पत्नी के साथ डांस करते-करते अचानक गिरा, हो गई मौत, देखें वीडियो,,,।
राजस्थान ब्यूरो :: कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद चलते फिरते नाचते गाते अचानक युवाओं की मौत के वीडियो सामने आ रहे है। ऐसा ही एक वीडियो सिरोही से सामने आया है। एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा सोजत का एक परिवार डीजे पर खुशियों में डांस कर रहे थे अचानक पति धड़ाम से डांस फ्लोर पर गिरता हुआ दिखाई देता है। शादी समारोह में मौजूद लोग पास पहुंचे देखा तो युवक प्रकाश की बॉडी में किसी भी तरह हलचल नही हो रही थी। आनंद पालन में अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
डांस करते-करते गई जान
डीजे पर डांस करने के दौरान अचानक युवक फ्लोर पर ही बैठ गया। परिवार उसे लेकर अस्पताल गया लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। दरअसल पाली जिले के सोजत इलाके में रहने वाला पूरणचंद सिरोही में अपने किसी परिचित के यहां शादी में गया था। शादी के जश्न के बीच डीजे पर लोग डांस कर रहे थे। इसी दौरान पूरण चंद, उसकी पत्नी और तीन साल का बेटा भी डांस करने पहुंच गए।
शादी में परिवार संग डांस कर रहा था युवक
डीजे पर डांस करने के दौरान पहले तो बेटे को साथ लेकर पूरण चंद नाचने लगा, फिर बच्चा चला गया तो वह अकेले ही डांस फ्लोर पर थिरकने लगा, इस दौरान अचानक वह नीचे गिरा और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। उसे अस्पताल भी ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पुलिस भी पहुंची तो पता चला कि हार्ट अटैक युवक की मौत होना बताया जा रहा है, परिवार में शोक का माहौल है।