WC Warm Up: पाकिस्तानी बल्लेबाजों का कहर, पहले मैच में विशाल स्कोर345/5, स्टार बैटर की सेंचुरी, कप्तान बाबर की बड़ी पारी,,,।
नई दिल्ली,,। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में उतरने से पहले सभी टीमें वार्म अप मैच में तैयारी को आजमाने उतर रही है। पाकिस्तान की टीम ने हैरदाबाद के रजीव गांधी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार खेल दिखाया। पहले वार्म अप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद रिजवान ने शतकीय पारी खेली जबकि कप्तान बाबर आजम ने भी शानदार फिफ्टी जड़ी।
पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप में उतरने से पहले तेवर दिखाए हैं। पहले वार्म अप मैच में खेलने उतरी पाक टीम ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को जमकर तोड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम के लिए मोहम्मद रिजवान ने धमाकेदार शतक जमाया तो कप्तान बाबर आजम और साउद शकील ने फिफ्टी जमाई। सलमान आगा और शादाब खान ने तेज पारी खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
पाकिस्तानी बल्लेबाजों का कहर
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला प्रैक्टिस मैच खेलने उतरे पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 103 रन बनाए तो वहीं कप्तान बाबर आजम के बल्ले से 80 रन की पारी निकली। साउद शकील ने 53 गेंद पर 75 रन की पारी खेली तो आगा सलमान के बल्ले से तेज 33 रन निकले, शादाब खान ने 11 गेंद पर 16 रन बनाए। 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर पाकिस्तान ने 345 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। 53 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से रिजवान ने अपनी फिफ्टी जमाई। इसके बाद उन्होंने 93 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्का जमाते हुए अपनी सेंचुरी पूरी की।
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को धोया
वार्म अप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के 4 गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए. ग्लेन फिलिप, जेम्स नीशम, रचित रवींद्र और डैरेल मिचेल ने 50 से ज्यादा रन दिए। रवींद्र ने सबसे ज्यादा 60 रन दिए तो नीशम ने 59 रन खर्च किए।