Headlines
Loading...
वाराणसी :: जिले की 12 कुंडों में विसर्जित होंगी देवी प्रतिमाएं , क्रमवार जाने,,,।

वाराणसी :: जिले की 12 कुंडों में विसर्जित होंगी देवी प्रतिमाएं , क्रमवार जाने,,,।

वाराणसी, वरिष्ठ पत्रकार, प्रदेश,(ब्यूरो)। ए.के.केसरी। नवरात्र बीतने के उपरान्त देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए नगर में 12 कुंड चिह्नित किए गए हैं। इनमें क्रमवार लक्ष्मी कुंड, मंदाकिनी कुंड, ईश्वरगंगी, शंकुलधारा, पहड़िया तालाब, गणेशपुर तालाब, विश्वसुंदरी पुल के पास कृत्रिम कुंड, रामनगर, मछोदरी, भिखारीपुर पोखरा, लहरतारा तालाब और खड़गपुर तालाब शामिल हैं। 

विसर्जन के दिन थानवार प्रतिमाओं का विसर्जन संबंधित कुंडों में किया जाएगा। इसके लिए यातायात रूट डायवर्जन भी होगा। नदियों में विसर्जन पर प्रतिबंध रहेगा।

दशहरा यानी 24 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन से शुरू होगा। इसके लिए नगर निगम और कमिश्नरेट पुलिस की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। नगर निगम की ओर से संबंधित कुंडों पर व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। जबकि कमिश्नरेट और यातायात पुलिस सुरक्षा तथा ट्रैफिक आदि की तैयारियों में लगी हैं। 

समितियों के लोगों के साथ बैठक कर उन्हें उनके पूजा पंडाल की प्रतिमाओं के विसर्जन से संबंधित कुंड की जानकारी दी जा रही है। अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एस. चन्नप्पा ने विसर्जन वाले कुंडों के मार्गों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। 

पुलिस प्रशासन को किसी तरह का विवाद न होने पाये, इसके लिए संबंधित रूटों पर चौकी, थाना प्रभारियों से निरीक्षण कर अभी से समस्याओं की जानकारी कर निस्तारण कराने के लिए कहा गया है।